Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC लेकर आया दोआर और कलिम्पोंग एक्सप्लोर करने का मौका मात्र 28,250 रुपए में

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 04:40 PM (IST)

    अगर आप पांच से छह दिनों की छुट्टी के लिए कोई शानदार जगह ढूंढ़ रहे हैं तो पश्चिम बंगाल बहुत अच्छी जगह है। वैसे तो यहां कई सारी जगहें हैं घूमने लायक लेक ...और पढ़ें

    आईआरसीटीसी दोआर और कलिम्पोंग टूर पैकेज (Pic credit- freepik)
    आईआरसीटीसी दोआर और कलिम्पोंग टूर पैकेज (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. IRCTC लेकर आया पश्चिम बंगाल घूमने का मौका।
    2. रहने, खाने से लेकर घूमना-फिरना सब बजट में कर सकेंगे।
    3. जानें पैकेज की कीमत और कैसे करा सकते हैं इसकी बुकिंग।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। IRCTC लेकर आया है दोआर और कलिम्पोंग घूमने का शानदार मौका। पश्चिम बंगाल में बसी ये जगहें जन्नत जैसी नजर आती हैं और मानसून में यहां की खूबसूरती डबल हो जाती है। अगर आप इस मौसम में घूमने वाली जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन है। पांच दिनों के इस ट्रिप में रहने खाने से लेकर लगभग हर तरह की सुविधा मौजूद है। जान लें पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।

    पैकेज का नाम- Wild Dooars with Kalimpong

    पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन

    ट्रैवल मोड- ट्रेन

    डेस्टिनेशन कवर्ड- गोरुमारा, कलिम्पोंग, लतागुरूी

    मिलेगी यह सुविधा

    1. आने- जाने के लिए कंफर्म टिकट मिलेगी।

    2. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

    3. खाने की सुविधा मिलेगी।

    ये भी पढ़ेंःलॉन्ग वीकेंड पर बना रहे हैं नेपाल जाने का प्लान, तो 4 दिन की ट्रिप के लिए फॉलो करें ये ट्रैवल गाइड

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर दो लोगों के साथ जाते हैं, तो आपको 31,350 रुपये चुकाने होंगे।

    2. अगर आप तीन लोगों के साथ जाते हैं तो आपको 28,250 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 21,950 रुपए देने होंगे।

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप दोआर और कलिम्पोंग के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- IRCTC लेकर आया है नार्थ ईस्ट एक्सप्लोर करने का प्लान, ग्रुप के साथ बजट में कर सकते हैं यहां की सैर

    खबरें और भी