यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
साइकिल के पुर्जों से बना था पहला Aeroplane, बेहद खास है आसमान में उड़ान के 122 साल पुराने सफर की कहानी
आज दुनिया भर में फ्लाइट से यात्रा करना आसान हो गया है। राइट ब्रदर्स ने पहला विमान उड़ाया था जिसका नाम राइट फ्लायर था। यह अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में ...और पढ़ें

HighLights
- पहली उड़ान का इतिहास काफी पुराना है।
- ये अमेरिका के दो भाइयों की कहानी है।
- आपको भी इससे जुड़ी कहानी जाननी चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में दुनियाभर की आधे से ज्यादा जनसंख्या फ्लाइट से ट्रैवल कर रही है। इससे सफर करना बेहद आसान है। आप हजारों कीलोमीटर की यात्रा को कुछ ही घंटों में पूरा कर पाते हैं। जहां 500 किलोमीटर की यात्रा करने में आपको ट्रेन से रातभर या सात से आठ घंटे का समय लग सकता है, वहीं फ्लाइट से आप एक घंटे में अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच पाते हैं।
Flight से ट्रैवल करना अब सिर्फ अमीरों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि आज मिडिल क्लास के लोग भी आसानी से फ्लाइट से सफर कर रहे हैं। पहले के समय में शिप यानी कि जहाज, घोड़े या ट्रेनों से एक से दूसरी जगह जाया जा सकता था, वहीं अब हवाई जहाज यानी कि फ्लाइट सबसे तेज और सेफ ऑप्शन माना जाता है।
हजारों लाखों लोग डेली फ्लाइट से ट्रैवल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका इतिहास क्या है? सबसे पहले कब विमान उड़ाई गई थी? धीरे-धीरे क्यों इसका चलन बढ़ता गया? अगर आप अभी तक इन बातों से अंजान हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको फ्लाइट का इतिहास बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-
122 साल पुराना है इतिहास
आपको बता दें कि फ्लाइट का इतिहास 122 साल पुराना है। 17 दिसंबर 1903 की बात है जब दुनिया में सबसे पहले बार फ्लाइट उड़ाई गई थी। ये दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था। दरअसल, राइट ब्रदर्स ने ही दुनिया का सबसे पहले विमान को उड़ाया था। बचपन में हम सभी को स्कूलों में भी ये पढ़ाया जा चुका है। अमेरिका में रहने वाले दो भाइयों ने मिलकर ही अपने इस सपने को साकार किया था, जिनका नाम विल्बर राइट और ऑरविल राइट था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: विमान में आई तकनीकी खराबी, 14 घंटे बाद रवाना हुई फ्लाइट; पूरी रात एयरपोर्ट पर परेशान रहे यात्री
राइट फ्लायर रखा गया था नाम
इन दोनों ने अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में सबसे पहली बार विमान को उड़ाया था। इस फ्लाइट का नाम राइट फ्लायर रखा गया था। उस समय इस फ्लाइट ने हवा में 120 फीट की ऊंचाई पर 12 सेकेंड तक उड़ान भरी थी। इन भाइयों ने ही इंसानों के आसमान में उड़ने के सपने को हकीकत में बदल दिया था।
ऐसे हुआ आविष्कार
हालांकि अपने इस सपने को पूरा करने के लिए दोनों भाइयों को कई बार असफल भी होना पड़ा था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी थी। दरअसल, इन्हें मशीनों की टेक्निकल नॉलेज ज्यादा थी। इससे पहले वे प्रिटिंग प्रेस, मोटरों की दुकानों जैसे कई जगहों पर काम कर चुके थे। इन दोनों ने फ्लाइट को बनाने के लिए साइकिल के पुर्जों का इस्तेमाल किया और एक विमान का आविष्कार हो गया।