Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Friendship Day 2025: दोस्तों के साथ घूमने के लिए 5 बेस्ट जगहें, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 03:47 PM (IST)

    दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का मजा ही कुछ और होता है। इस साल फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2025) मनाने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान भी ब ...और पढ़ें

    जरूर बनाएं अपने दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमने का प्लान (Picture Courtesy: Canva)
    जरूर बनाएं अपने दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमने का प्लान (Picture Courtesy: Canva)

    HighLights

    1. अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है
    2. दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना काफी रोमांचक होता है
    3. भारत की कुछ जगहें दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दोस्तों के साथ घूमने का अनुभव काफी खास होता है। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का मजा दोगुना हो जाता है। रोजमर्रा की स्ट्रेसफुल लाइफ से ब्रेक लेकर दोस्तों के साथ बीते पलों को याद करना और नए एडवेंचर ट्राई करना बहुत स्पेल होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्त के साथ घूमने जाना चाहते हैं, तो फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2025) से अच्छा मौका क्या हो सकता है।

    इस फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ कुछ खास जगहों पर घूमने जा सकते हैं। इस समय ये जगहें देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं और यहां आप बेफिक्र होकर मस्ती, एडवेंचर और सुहाने मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानें इन जगहों (Places to Visit with Friends) के बारे में।

    गोवा

    गोवा दोस्तों के साथ घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। यहां आप बीच पार्टी, वॉटर स्पोर्ट्स और स्वादिष्ट सीफूड का आनंद ले सकते हैं।

    क्या करें?

    • बागा बीच और अंजुना बीच पर समय बिताएं।
    • सनसेट क्रूज का मजा लें।
    • डेल्टिन कैसीनो में ट्राई करें।
    • गोवा के क्लबों में नाइटलाइफ का आनंद लें।

    यह भी पढ़ें- आख‍िर मसूरी कैसे बना Queen Of Hills? नाम की तरह ही खूबसूरत है इसके पीछे की कहानी

    मनाली

    अगर आपके दोस्त एडवेंचर के शौकीन हैं, तो मनाली एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बर्फ से ढके पहाड़, रिवर राफ्टिंग और ट्रेकिंग का मजा यहां लिया जा सकता है।

    क्या करें?

    • सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग ट्राई करें।
    • बियास नदी में रिवर राफ्टिंग का मजा लें।
    • हिडिम्बा देवी मंदिर घूमें।
    • मनाली कैफे में हॉट चॉकलेट का लुत्फ उठाएं।

    रणथंभौर

    अगर आपके ग्रुप को वाइल्डलाइफ पसंद है, तो रणथंभौर नेशनल पार्क एक बेहतरीन जगह है। यहां आप बाघों और अन्य जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    क्या करें?

    • जंगल सफारी बुक करें।
    • रणथंभौर किला घूमें।
    • पदम तालाब पर पिकनिक मनाएं।
    • लोकल राजस्थानी खाना जैसे दाल बाटी चूरमा ट्राई करें।

    पुडुचेरी

    पुडुचेरी एक शांत और खूबसूरत कोस्टल डेस्टिनेशन है, जहां आप दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं। यहां का फ्रेंच कल्चर, कैफे और बीच अट्रैक्शन का सेंटर हैं।

    क्या करें?

    • पैराडाइज बीच पर समय बिताएं।
    • ऑरोविले घूमने जाएं।
    • फ्रेंच क्वार्टर में साइकिलिंग करें।
    • ले कैफे में फ्रेंच ब्रेकफास्ट ट्राई करें।

    माउंट आबू

    राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है। झीलें, मंदिर और शांत वातावरण यहां का मुख्य अट्रैक्शन हैं।

    क्या करें?

    • नक्की लेक पर बोटिंग करें।
    • दिलवाड़ा जैन मंदिर देखें।
    • सनसेट पॉइंट पर जाकर डूबते सूरज को देखें।
    • स्ट्रीट फूड जैसे माउंट आबू की मालपुआ ट्राई करें।

    यह भी पढ़ें- यूं ही नहीं दुनिया ने Jaipur को कहा Must Visit City, घूमने के ल‍िए 5वां बेस्‍ट शहर बनने की है खास वजह