Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूं ही नहीं दुनिया ने Jaipur को कहा Must Visit City, घूमने के ल‍िए 5वां बेस्‍ट शहर बनने की है खास वजह

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 09:28 AM (GMT+05:30)

    जयपुर ने वर्ल्ड्स बेस्ट सिटीज 2025 की लिस्ट में 5वां स्थान पाकर दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। यह शहर संस्कृति पर्यटन खानपान और मेहमान नवाजी जैसे म ...और पढ़ें

    बेहद खूबसूरत है राजस्‍थान का जयपुर (Image Credit- Instagram)
    बेहद खूबसूरत है राजस्‍थान का जयपुर (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. जयपुर अपनी खूबसूरती के ल‍िए पूरी दुन‍िया में फेमस है।
    2. यहां हर साल पर्यटकों की भीड़ देखने को म‍िलती है।
    3. जयपुर दुन‍िया का पांचवा सबसे खूबसूरत शहर बन गया है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍‍क, नई द‍िल्‍ली। भारत में घूमने फ‍िरने वाले जगहों की कमी नहीं है। भारत का जयपुर अपने आप में बेहद खास है। यहां का खानपान, ऐत‍िहास‍िक इमारतें और संस्‍कृत‍ि इसे देश दुन‍िया में खास बनाए हुए हैं। इसे प‍िंक स‍िटी के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें क‍ि जयपुर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय लेवल पर अपना परचम लहराया है।

    Travel + Leisure की ‘वर्ल्ड्स बेस्ट सिटीज 2025’ लिस्ट में जयपुर को दुनिया का 5वां सबसे ‘बेस्ट शहर’ घोष‍ित क‍िया गया है। जयपुर ने इस ल‍िस्‍ट में इटली के मशहूर शहर फ्लोरेंस को भी पीछे छोड़ दिया है। राजसी महलों, ऐतिहासिक किलों, रंग-बिरंगे बाजारों और पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति के लिए मशहूर जयपुर आज ग्लोबल टूरिस्ट्स की पहली पसंद बनता जा रहा है।

    क्यों टॉप 5 में शामिल हुआ जयपुर?

    आपको बता दें क‍ि हर साल Travel + Leisure अपने इंटरनेशनल रीडर्स से शहरों को अलग-अलग मानकों पर रेट करने को कहता है। जैसे संस्कृति, पर्यटन स्थल, खाना, मेहमान नवाजी, होटल, शॉपिंग और कुल मिलाकर यात्रा का अनुभव शेयर करना होता है। 2025 की लिस्ट में जयपुर को 91.33 स्कोर मिला। जबकि इटली के फ्लोरेंस को 90.08। इस तरह जयपुर पांचवें नंबर पर रहा।

    टॉप 5 में हैं ये शहर

    • San Miguel de Allende (मैक्सिको)- स्कोर: 93.44
    • Chiang Mai (थाईलैंड)- स्कोर: 91.94
    • Tokyo (जापान)- स्कोर: 91.63
    • Bangkok (थाईलैंड)- स्कोर: 91.48
    • Jaipur (इंड‍िया)- स्कोर: 91.33

    जयपुर क्यों बना दुनिया का पसंदीदा शहर?

    जयपुर ने टूरिस्ट्स के बीच अपनी एक‍ खास पहचान बनाई है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें, जैसे आमेर का किला, हवा महल, और सिटी पैलेस आज भी लोगों को भारत की रॉयल विरासत से जोड़ती हैं। वहीं, रंग-बिरंगे बाजार, गहनों से लेकर ट्रेड‍िशनल आउटफ‍िट्स और Handicrafts से भरे हुए हैं। Travel + Leisure ने जयपुर को Must-See Destination बताया है।

    खबरें और भी

    2025 के टॉप 10 शहरों की पूरी लिस्ट

    • सैन मिगुएल दे आयेंदे, मेक्सिको
    • चियांग माई, थाईलैंड
    • टोक्यो, जापान
    • बैंकॉक, थाईलैंड
    • जयपुर, भारत
    • होई आन, वियतनाम
    • मेक्सिको सिटी, मेक्सिको
    • क्योटो, जापान
    • उबुद, बाली
    • कुज्‍को, पेरू

    जयपुर में क्‍या है खास

    • जयपुर में आपको राजा-महाराजाओं के समय की कई शानदार इमारतें और किले देखने को मिलेंगे। जैसे हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला और जल महल।
    • इसके अलावा आपको बता दें क‍ि ये पूरी दुन‍िया में प‍िंक स‍िटी के नाम से मशहूर है। 1876 में महाराजा सवाई राम सिंह ने प्रिंस ऑफ वेल्स (बाद में किंग एडवर्ड VII) के स्वागत में पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंगवा दिया था। तब से ये गुलाबी रंग शहर की पहचान बन गया है।
    • जयपुर का जंतर-मंतर एक Astronomical Observatory है, जिसे महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने बनवाया था। इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला है।
    • जयपुर अपने रंगीन बाजारों के लिए भी जाना जाता है। यहां आप कपड़े, ज्वैलरी, चूड़ियां, ब्लॉक प्रिंटेड कपड़े और नीली पॉटरी खरीद सकते हैं।
    • जयपुर अपने खानपान के ल‍िए भी फेमस है। यहां आप पारंपरिक राजस्थानी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। जैसे दाल बाटी चूरमा, घेवर, कचौड़ी।

    यह भी पढ़ें: आख‍िर मसूरी कैसे बना Queen Of Hills? नाम की तरह ही खूबसूरत है इसके पीछे की कहानी

    कैसे पहुंचें जयपुर?

    इतना सब कुछ जानने के बाद आपका भी जयपुर जाने का मन कर रहा होगा। तो आप यहां फ्लाइट, ट्रेन या बस से पहुंच सकते हैं। द‍िल्‍ली से लगभग 280 कि‍लोमीटर की दूरी पर बसा जयपुर आपको राेमांच‍ित कर देगा।

    यह भी पढ़ें: देश-व‍िदेश घूमने का है प्‍लान‍? तो ये रहे दुन‍िया के 10 सबसे सुरक्षित शहर; एक बार जरूर करें व‍िज‍िट

    Source- 

    • https://www.travelandleisure.com/worlds-best-awards-2025-cities-world-11742764