Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Madhya Pradesh Forts: बेहद खूबसूरत हैं एमपी के ये गुमनाम किले, एक बार जरूर करें इनका दीदार

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 06:16 PM (IST)

    हिन्दुस्तान का दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश में कई ऐसी खूबसूरत जगह मौजूद हैं जिसे देखने दूर-दूर से लोग राज्य आते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती से भरप ...और पढ़ें

    बेहद खूबसूरत हैं मध्य प्रदेश के ये कम जाने-पहचाने किले
    बेहद खूबसूरत हैं मध्य प्रदेश के ये कम जाने-पहचाने किले

    HighLights

    1. हिन्दुस्तान का दिल मध्य प्रदेश अपने पर्यटन के लिए काफी मशहूर है।
    2. यहां घूमने लायक कई खूबसूरत जगह मौजूद हैं, जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।
    3. राज्य में कई ऐसे किले भी हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन कम लोग ही इनके बारे में जानते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Madhya Pradesh Forts: भारत अपने समृद्ध इतिहास के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां कई ऐसी ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं, जो आपको देश में इतिहास में झांकने का मौका देती है। अपनी परंपराओं और संस्कृति के लिए मशहूर भारत दुनियाभर में पर्यटन का एक प्रमुख स्थल है। यहां कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं, जिन्हें देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से लोग यहां आते हैं। यहां हर एक राज्य की अपनी अलग संस्कृति है, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

    मध्य प्रदेश भारत का ऐसा ही एक राज्य है, जिसे हिन्दुस्तान का दिल भी कहा जाता है। यह राज्य कई मायनों में खास है। यहां की खूबसूरती को निहारने दूर-दूर से लोग मध्य प्रदेश पहुंचते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर यह प्रदेश अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी जाना जाता है। यहां कई खूबसूरत किले भी मौजूद हैं, जो काफी मशहूर भी हैं। हालांकि, यहां कुछ ऐसे किले भी मौजूद हैं, जो बेहद खूबसूरत होने के बाद भी गुमनाम है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे मध्य प्रदेश के ऐसे ही कुछ किलों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- देश के दिल मध्य प्रदेश में स्थित हैं ये 5 खूबसूरत किले, एक बार जरूर करें इनका दीदार

    गिन्नौरगढ़ किला

    प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित, गिन्नौरगढ़ किला के बारे में बेहद कम लोग ही जानते होंगे। यही वजह है कि यह राज्य के कम-ज्ञात लेकिन आकर्षक किलों में से एक है। गोंड राजवंश के शासक द्वारा निर्मित यह किला एक ऐतिहासिक स्मारक होने के साथ ही एक पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है।

    देवगढ़ किला

    देवगढ़ किला राज्य का एक और खूबसूरत किला है, जिसे सिसोदिया राजवंश के रावत द्वारकादास द्वारा बनवाया गया था। 17वीं शताब्दी में बनाए गए इस किले में 200 विशाल कमरे और कुछ कुएं और टैंक भी हैं। यह किला अपनी शानदार भित्ति कला और नक्काशी के लिए जाना जाता है।

    खबरें और भी

    दतिया किला

    ग्वालियर का किला तो सभी जानते होंगे, लेकिन ग्वालियर से करीब 80 किमी की दूर मौजूद दतिया किला का नाम शायद भी आपने कभी सुना होगा। इस किले को बीर सिंह देव महल के नाम से भी जाना जाता है। यहां आपको सुंदर वास्तुकला और बेहतरीन नक्काशी और समृद्ध चित्र देखने को मिलेंगे। यह किला भारतीय और मुगल शैली का एक शानदार मिश्रण है।

    ओरछा किला

    राज्य के प्रसिद्ध जगहों में से एक ओरछा कई वजहों से मशहूर है। भगवान श्रीराम से जुड़े होने की वजह से इस जगह का धार्मिक महत्व तो है ही, साथ ही यह शहर यहां मौजूद किले के लिए मशहूर है, जो यहां एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। इसमें कई छिपे हुए मार्ग, घुमावदार सीढ़ियां और भित्ति चित्र शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- जोधपुर का इतिहास बताते हैं ये 4 किले, ब्लू सिटी जाएं तो जरूर करें इनकी सैर

    Picture Courtesy: mp.gov.in