Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍यों जरूरी है ऋषिकेश में गंगा आरती देखना, खासि‍यत जानकर आप भी तुरंत प्‍लान करेंगे ट्र‍िप

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 10:59 AM (IST)

    ऋषिकेश में गंगा आरती (Ganga Aarti In Rishikesh) का अनुभव आपको जीवन को देखने का एक नया नजरिया देता है। इससे आप आध्‍यात्‍म‍िकता की ओर बढ़ सकते हैं। गंगा ...और पढ़ें

    गंगा आरती में शाम‍िल होने से म‍िलती है मानस‍िक शांत‍ि।
    गंगा आरती में शाम‍िल होने से म‍िलती है मानस‍िक शांत‍ि।

    HighLights

    1. ऋषिकेश की गंगा आरती दुन‍िया भर में फेमस है।
    2. गंगा आरती आपको सुकून से भर देती है।
    3. ऋषिकेश में गंगा आरती के ल‍िए शाम को जबरदस्‍त भीड़ होती है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। उत्तराखंड में बसा ऋषिकेश दुन‍ियाभर के लोगों के ल‍िए आकर्षण का केंद्र है। यहां लाखों की संख्‍या में देसी-व‍िदेशी पर्यटक आते हैं। ये जगह अपने धार्मि‍क कार्यों और सुंदरता के लिए जानी जाती है। यहां आकर लोग गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। ये जगह Adventure Sports के ल‍िए भी फेमस है। आप यहां Bungee Jumping, Giant Swing या Rafting जैसे कई एक्‍ट‍िव‍िटीज में भाग ले सकते हैं। इसे योग नगरी भी कहा जाता है। लोग यहां सुक‍ून भरे पल बि‍ताने आते हैं। ऋषिकेश में अगर कोई चीज सबसे ज्‍यादा फेमस है तो वो है यहां की (Ganga Aarti In Rishikesh) गंगा आरती। आप जब भी ऋषिकेश आएं तो गंगा आरती में जरूर शाम‍िल हों।

    यहां हर शाम घाटों पर गंगा आरती के ल‍िए लोगों की भीड़ जुटती है। ये न केवल द‍िखने में भव्‍य लगती है बल्‍कि आपको मानसि‍क सुकून भी देती है। कहा जाता है क‍ि हर क‍िसी को जीवन में एक बार ऋषिकेश की गंगा आरती में जरूर शाम‍िल होना चाह‍िए। हम आपको गंगा आरती में शाम‍िल होने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    बेहद खास है गंगा आरती

    ऋषिकेश की गंगा आरती (Rishikesh Ganga Aarti) के आगे सब फेल है। आरती के समय मंत्रोच्चारण, दीपक की रोशनी और शाम के समय खुले आसमान में बहती गंगा नदी को देखना क‍िसी जन्‍नत से कम नहीं है। ये वातावरण क‍िसी जादू से कम नहीं होता है। यहां आकर आप आध्यात्मिकता में खो सकते हैं। आपको मानसि‍क सुकून भी म‍िलेगा। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है, लेकिन यहां कुछ ऐसा है जिसे आप अपने दिल की गहराई में महसूस करेंगे।

    image credit- instagram

    म‍िलता है मानस‍िक सुकून

    ऋषिकेश को योग नगरी के नाम से जाना जाता है। गंगा आरती (Ganga Aarti Importance) इस भावना को पूरा करती है। बहती हुई गंगा नदी की शांति और पहाड़ों वाली ठंडी हवाएं एक ऐसी शांति का एहसास कराती हैं जिसे आप कहीं और महसूस ही नहीं कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: New Year सेल‍िब्रेशन के ल‍िए स‍िर्फ गाेवा ही नहीं, भारत के 5 Beaches भी हैं परफेक्‍ट

    पॉज‍िट‍िव‍िटी से भर सकते हैं आप

    ऋषिकेश में लगभग सभी घाटों पर शाम में गंगा आरती होती है। आरती जब शुरू होती है तो हजारों दीपक जल उठते हैं। इससे नदी पर सुनहरी चमक आ जाती है। ये मनोरम दृश्य आपको एक अलग ही दुन‍िया में ले जाता है। यहां की गंगा आरती आपको पॉज‍िट‍िव‍िटी से भर देगी।

    image credit- instagram

    संस्‍कृत‍ि को जानने का मौका

    स्थानीय परंपराओं और संस्‍कृति‍यों को जानना या उन्‍हें देखना एक खूबसूरत अनुभव हो सकता है। यहां की गंगा आरती दुन‍िया भर में मशहूर है। आप इसमें शाम‍िल होकर ऋषिकेश के रीत‍ि-र‍िवाजों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

    फोटोग्राफी के लिए बेस्‍ट

    अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो गंगा आरती की झलक को अपने कैमरे में जरूर कैप्‍चर करना चाह‍िए। यहां की रोशनी, जलते हुए दीपक, पानी और रंग सभी एक साथ मिलकर एक बेहतरीन शॉट बनाते हैं।

    image credit- instagram

    इन घाटों पर होती है गंगा आरती

    • त्रिवेणी घाट
    • परमार्थ निकेतन आश्रम
    • शत्रुघ्न घाट

    ये है गंगा आरती का समय

    गंगा आरती का समय मौसम और दिन के उजाले के समय के आधार पर होता है। आमतौर पर शाम की आरती सूर्यास्त के बाद होती है। सर्दियों के दौरान शाम 6 बजे और गर्मियों में शाम 6:30 बजे के आसपास आरती शुरू होती है।

    यह भी पढ़ें: भारत की 5 सबसे खूबसूरत झीलें मोह‍ लेंगी आपका मन, ठंडी हवाएं कराएंगी जन्‍नत का एहसास