Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत की 5 सबसे खूबसूरत झीलें मोह‍ लेंगी आपका मन, ठंडी हवाएं कराएंगी जन्‍नत का एहसास

    Updated: Fri, 13 Dec 2024 08:01 AM (IST)

    भारत अपनी खूबसूरती के ल‍िए जाना जाता है। आप यहां खूबसूरत वादियों में क्‍वाल‍िटी टाइम स्‍पेंड कर सकते हैं। बीच पर दोस्‍तों के साथ पार्टी इंजॉय कर सकते ...और पढ़ें

    भारत में घूमने के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये झीलें। (Image Credit- Freepik)
    भारत में घूमने के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये झीलें। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. घूमने के ल‍िए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं है।
    2. भारत में हसीन वादियां, खूबसूरत पहाड़ और झीलें आपका मन मोह लेंगी।
    3. सर्दियों का मौसम घूमने के ल‍िहाज से बेस्‍ट है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। सर्दियों का मौसम घूमने-फ‍िरने के ल‍िहाज से बेस्‍ट माना जाता है। इन दिनों कई लोग पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं ज‍िन्‍हें Beach पसंद आता है। भारत सि‍र्फ पहाड़ों और बीच के ल‍िए ही फेमस नहीं है। ये झीलों (Most Beautiful Lakes In India) से भरा एक खूबसूरत देश है। सर्दियों में यहां पर घूमना आपको जन्‍नत का एहसास कराएगा। आप अगर क‍िसी खूबसूरत जगह पर शांति‍ को महसूस करना चाहते हैं तो ये जगहें आपका मन मोह लेंगी।

    भारत में ऐसी कई झीलें (Top Lakes In India) मौजूद हैं जो इतनी खूबसूरत हैं क‍ि आपको यहां एक बार जरूर जाना चाह‍िए। ये आपके ट्र‍िप को और यादगार बना सकती हैं। ऐसा मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा (India Lakes Tourism Guide) आपको कहीं और नहीं देखने को म‍िलेगा। आइए उन झीलों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

    डल झील

    कश्मीर हम भारतीयों की पहली पसंद है। ठंड में बर्फबारी का मजा लेने के ल‍िए यहां पर लाखों देसी व‍िदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ये हनीमून डेस्टिनेशन के ल‍िए भी फेमस है। यहां मौजूद डल झील आपको अपनी खूबसूरती का दीवाना बना देगी। इस जगह पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम बिता सकते हैं। ठंड में यहां पर जरूर व‍िज‍िट करें। क्‍योंक‍ि इन दिनों इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाता है।

    चंद्र झील

    स्‍पीति‍ के चंद्रताल झील का रंग नीलमणि के जैसा है। यहां की सुंदरता देखने लायक होती है। अगर आप एक बार यहां पर आ गए तो आपको बार-बार आने का मन करेगा। ये स्पीति में 4300 मीटर की ऊंचाई पर है। इसका आकार एकदम चंद्रमा जैसा द‍िखता है। अगर आप शांत‍ माहौल में ठंड की छुट्ट‍ियां ब‍िताना चाहते हैं तो एक बार स्पीति वैली घूमने जरूर आएं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Cruise का मजा लेने के ल‍िए नहीं है व‍िदेश जाने की जरूरत, भारत में ही करें नीले समुद्र की सैर

    च‍िल्‍का लेक

    ओडिशा में स्थित चिल्का लेक की खूबसूरती देखने लायक होती है। आप यहां ठंड के दिनों में जरूर आएं। यहां आपकाे झील में बोट की सवारी करते समय डॉल्फिन भी देखने को मिल सकती है। थोड़ा आगे जाने पर आपको पानी के रंग में भी बदलाव देखने को म‍िलेगा।

    पैंगोंग लेक

    लेह की खूबसूरती तो आप सभी जानते हैं। यहां आने का हर क‍िसी का सपना होता है। यहां आपको कई झीलें म‍िल जाएंगी। अगर सबसे खूबसूरत झील की बात करें तो खारे पानी की झील पैंगोंग है। अगर आपने 3 Idiots मूवी देखी होगी तो यहीं पर इसकी शूट‍िंग की गई थी। आप यहां खूबसूरत नजारे को इंजॉय कर सकते हैं।

    लोकटक झील

    मण‍िपुर में मौजूद इस झील को फ्रेश वॉटर लेक के नाम से जाना जाता है। इसकी खूबसूरती द‍िल को खुश कर देने वाली होती है। हम आपको इस बात की गारंटी देते हैं क‍ि आप यहां पर स्‍ट्रेस फ्री हो जाएंगे। झील में सैर करने पर आपको अलग ही सु‍कून म‍िलेगा।

    यह भी पढ़ें: माइग्रेटरी बर्ड्स से गुलजार हो जाते हैं North India के ये Destinations, नेचर लवर्स जरूर करें वि‍ज‍िट