Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोने की चमक और 130 साल पुराना इतिहास, क्यों बुडापेस्ट के इस कैफे को कहते हैं दुनिया में सबसे खूबसूरत

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 01:32 PM (IST)

    बुडापेस्ट का न्यूयॉर्क कैफे अपने खूबसूरत इंटीरियर और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के बीच मशहूर है। ...और पढ़ें

    (Picture Courtesy: https://newyorkcafe.hu/)

    (Picture Courtesy: https://newyorkcafe.hu/)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोचिए आप किसी कैफे में कदम रखें और आपको ऐसा महसूस हो, जैसे आप किसी राजमहल में पहुंच गए हैं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में स्थित न्यूयॉर्क कैफे एक ऐसी ही जादुई जगह है। 

    इसे द मोस्ट ब्यूटीफुल कैफे इन द वर्ल्ड यानी दुनिया का सबसे सुंदर कैफे कहा जाता है और यकीन मानिए, इसकी खूबसूरती इस खिताब को पूरी तरह सही साबित करती है।

    1894 में हुई थी शुरुआत

    Newyork cafe (1)

    (Picture Courtesy: https://newyorkcafe.hu/)

    इस कैफे की कहानी साल 1894 में शुरू हुई थी, जब इसे न्यूयॉर्क इंश्योरेंस कंपनी की एक आलीशान इमारत के अंदर बनाया गया था। 19वीं और 20वीं सदी की शुरुआत में यह जहग कॉफी पीने की जगह के साथ-साथ बुद्धिजीवियों, लेखकों, कवियों और पत्रकारों का सबसे पसंदीदा अड्डा था। 

    मशहूर हंगेरियन लेखक सैंडोर माराई भी अक्सर यहां अपना समय बिताया करते थे। पुराने वक्त की यादें ताजा करने के लिए आज भी यहां हर सुबह 11 बजे से बजने वाला लाइव जिप्सी और पियानो संगीत बजता है, जो ग्राहकों को खूब पसंद आता है।

    Newyork Cafe

    (Picture Courtesy: Facebook)

    राजमहल जैसा वैभव

    Newyork cafe (2)

    (Picture Courtesy: https://newyorkcafe.hu/)

    न्यूयॉर्क कैफे की असली जान इसका इंटीरियर है। जैसे ही आप इसके कैफे के अंदर कदम रखते हैं, आपकी नजरें ऊंची छतों पर जाकर टिक जाती हैं। वहां बनी शानदार फ्रेस्को पेंटिंग्स और सोने की कारीगरी किसी का भी मन मोह सकती है। 

    इस कैफे का कोना-कोना बराक शैली से सजा है, सभी खंभे बेहद मजबूत और खूबसूरत हैं, जिन्हें संगमरमर के पत्थर से बनाया गया है। छत पर लटकते बड़े-बड़े झूमर इस कैफे की चमक में चार चांद लगा देते हैं।  

    युद्ध का दौर और वापसी

    Newyork cafe (5)

    (Picture Courtesy: https://newyorkcafe.hu/)

    इस कैफे ने इतिहास के कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसे भारी नुकसान उठाना पड़ा और उसके बाद कॉम्युनिस्ट शासन के समय इसकी रौनक काफी कम हो गई थी, लेकिन कहते हैं न कि खूबसूरती को ज्यादा समय तक छिपाया नहीं जा सकता। साल 2006 में इसका बहुत बड़े स्तर पर पुनर्निर्माण किया गया, जिससे इसकी पुरानी शान और गौरव फिर से बहाल हो गया।

    खबरें और भी

    स्वाद और संस्कृति का संगम

    Newyork Cafe (6)

    (Picture Courtesy: Facebook)

    बुडापेस्ट घूमने आने वाले हर पर्यटक के लिए यहां जाना एक सपने जैसा होता है। यह कैफे केवल अपनी वास्तुकला के लिए ही नहीं, बल्कि अपने जायके के लिए भी मशहूर है। इस कैफे में पारंपरिक हंगेरियन व्यंजन, तरह-तरह की शानदार कॉफी और मुंह में घुल जाने वाले केक और डेजर्ट्स का स्वाद आपको ताउम्र याद रहेगा। 

    हालांकि, इस कैफे की कीमत सामान्य जहगों से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन यहां मिलने वाला अनुभव और खाने का स्वाद दुनिया में शायद ही कहीं और मिले। 

    Newyork Cafe (3)

    (Picture Courtesy: Facebook)