सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल से सेंट जेम्स तक, Good Friday पर विजिट करें दिल्ली के 5 फेमस चर्च
साल 2026 का गुड फ्राइडे शुक्रवार, 3 अप्रैल को मनाया जाएगा। ...और पढ़ें

Good Friday पर शांति और सुकून के लिए जाएं दिल्ली के 5 फेमस चर्च (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुड फ्राइडे (Good Friday 2026) का दिन ईसाई धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह दिन प्रार्थना, शांति और प्रभु यीशु के बलिदान को याद करने का है। इस खास मौके पर अगर आप दिल्ली में हैं और शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर कुछ पल सुकून से बिताना चाहते हैं, तो दिल्ली के ऐतिहासिक चर्च से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती।
आइए जानते हैं दिल्ली के उन 5 मशहूर और खूबसूरत चर्च (Delhi Famous Church) के बारे में, जहां आपको इस गुड फ्राइडे पर जरूर जाना चाहिए।
सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल

(Image Source: Tour My India)
दिल्ली के गोल डाकखाने के ठीक बगल में स्थित यह चर्च दिल्ली का सबसे बड़ा और मशहूर कैथोलिक चर्च है। गुड फ्राइडे के मौके पर यहां की रौनक और शांति देखते ही बनती है। इसकी इटैलियन वास्तुकला इतनी शानदार है कि आप बस इसे निहारते रह जाएंगे। इस दिन यहां भारी संख्या में लोग प्रार्थना करने आते हैं। यहां समय बिताना आपको एक बेहद सुकून भरा अनुभव देगा।
कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन

(Image Source: Delhi Tourism)
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी बेहद शांत जगह की तलाश में हैं, तो राष्ट्रपति भवन के पास स्थित यह चर्च आपके लिए परफेक्ट है। इसे 'वाइसरॉय चर्च' भी कहा जाता है। इस चर्च का डिजाइन कुछ ऐसा है कि गर्मियों में भी इसके अंदर ठंडक बनी रहती है। गुड फ्राइडे के दिन यहां का माहौल आपको एक अलग ही आध्यात्मिक शांति का एहसास कराएगा।
सेंट स्टीफंस चर्च

(Image Source: Instagram)
पुरानी दिल्ली के फतेहपुरी इलाके में स्थित 'सेंट स्टीफंस चर्च' अपनी गहरे लाल रंग की शानदार इमारत के लिए जाना जाता है। इसे 1862 में बनाया गया था। पुरानी दिल्ली की भारी चहल-पहल और शोर-शराबे के बीच यह चर्च एक शांत कोने की तरह है। इसकी गॉथिक स्टाइल की वास्तुकला और रंगीन कांच की खिड़कियां आपको पुराने जमाने की याद दिला देंगी।
खबरें और भी
सेंट मैरी कैथोलिक चर्च

(Image Source: Tour My India)
यह दिल्ली के सबसे पुराने कैथोलिक चर्च में से एक है, जो चांदनी चौक के पास स्थित है। 1865 में बने इस चर्च की खासियत इसका बेहद शांत और पवित्र माहौल है। गुड फ्राइडे के खास मौके पर यहां कई विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं। अगर आप इतिहास को करीब से महसूस करना चाहते हैं और ईश्वर से जुड़ना चाहते हैं, तो यहां भी विजिट कर सकते हैं।
सेंट जेम्स चर्च

(Image Source: India Heritage)
कश्मीरी गेट स्थित सेंट जेम्स चर्च दिल्ली का सबसे पुराना चर्च माना जाता है। इसे 1836 में कर्नल जेम्स स्किनर ने बनवाया था। पीले रंग की इस खूबसूरत इमारत का इतिहास 1857 की क्रांति से भी जुड़ा है। इस चर्च के चारों ओर हरे-भरे बगीचे हैं जो इसे और भी आकर्षक और शांत बनाते हैं। यकीन मानिए, गुड फ्राइडे के दिन इस ऐतिहासिक चर्च में प्रार्थना करना एक यादगार अनुभव होगा।