Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 अगस्त पर कहां जाएं? दिल्ली की ये 5 जगह हैं बेस्ट; यहां का हर कोना महसूस कराएगा आजादी का जश्न!

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 12:43 PM (IST)

    15 अगस्त (Independence Day 2025) भारत के लिए गर्व का दिन है। दिल्ली में लाल किले पर प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में घूमने ...और पढ़ें

    Independence Day 2025 पर घूम लें द‍िल्‍ली की ये जगहें (Image Credit- Incredible India)
    Independence Day 2025 पर घूम लें द‍िल्‍ली की ये जगहें (Image Credit- Incredible India)

    HighLights

    1. 15 अगस्‍त पर द‍िल्‍ली की रौनक देखने लायक होती है।
    2. इस द‍िन पूरी राजधानी त‍िरंगे के रंग में नजर आती है।
    3. इस द‍िन द‍िल्‍ली में कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन होता है। इस दिन पूरे देश में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। पूरे शहर को तिरंगे के रंगों में रंग दिया जाता है। खासकर दिल्ली में। यहां लाल किले से प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं और आजादी का संदेश देते हैं। अगर आप भी इस दिन दिल्ली में हैं, तो यहां घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां देशभक्ति के रंग के साथ-साथ घूमने-फिरने का मजा भी लिया जा सकता है।

    आपको बता दें कि लाल किले के आस-पास इस दिन का माहौल देखने लायक होता है। इसके अलावा भी ऐसी कई जगहें हैं जो रोशनी और सजावट से जगमगा उठते हैं। यहां आकर आप न सिर्फ आजादी का जश्न महसूस करेंगे, बल्कि दिल्ली की खूबसूरती और इतिहास से भी रूबरू होंगे। Independence Day 2025 पर दिल्ली घूमना आपके लिए यादगार अनुभव बन सकता है, जहां हर कोना देशभक्ति की खुशबू से भरा होता है। आइए जानते हैं दिल्ली में घूमने के लिए खास जगहों के बारे में -

    लाल किला

    हर साल की तरह इस बार भी 15 अगस्त 2025 को दिल्ली का लाल किला स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य तरीके से मेजबानी करेगा। यहां आप कई कार्यक्रम देख सकते हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और शानदार परेड होगी। लाल किला, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल है, 1947 से स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य केंद्र रहा है। यहीं भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तिरंगा फहराया था।

    इंडिया गेट

    इंडिया गेट तो लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जाना आपके लिए खास हो सकता है। शाम का नजारा तो देखने लायक होता है। शाम को रंग बिरंगी लाइटों से पूरा परिसर ही जगमगा उठता है। कई बार तो यहां म्यूजिकल इवेंट भी होते हैं। आप परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ यहां जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Independence Day 2025: 'हर घर तिरंगा’ के तहत सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, बताया- 'राष्ट्रभक्ति का महाअभियान'

    हुमायूं का मकबरा

    आपको बता दें कि हुमायूं का मकबरा भी यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल है। आप यहां भी जा सकते हैं। अगर आप कुछ समय शांति से बिताना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए खास हो सकती है। यहां की खूबसूरत मुगल वास्तुकला, हरे-भरे बगीचे और सुकून भरा माहौल आपको खूब पसंद आएगा।

    राजघाट

    भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। यहां आपको एक ऐसा मंच दिखेगा जिसपर हे राम लिखा हुआ है। कई लोग इस दिन यहां आकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि भी देते हैं। शांति की चाहत रखने वालों के लिए ये जगह परफेक्ट है।

    राजीव चौक

    दिल्ली का राजीव चौक यानी कि कनॉट प्लेस, 15 अगस्त की शाम को एक अलग ही रंग बिखेर रहा होता है। इस मौके पर यहां भारी भीड़ जुटती है। आप यहां दाेस्तों के साथ एंजॉय करने आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- अशोक चक्र की 24 तीलियां क्या कहती हैं? आप भी जान लें; बदल जाएगा जिंदगी जीने का नजरिया