Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुनिया देखने का सपना हुआ आसान, भारतीयों को 57 देशों में मिलेगी वीजा-फ्री एंट्री

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 01:30 PM (IST)

    विदेश यात्रा पर जाना हर किसी का सपना होता है लेकिन वीजा अप्लाई करने की लंबी लाइन में लगना किसी को पसंद नहीं है। इसलिए यहां हम आपको 57 ऐसे देशों के बार ...और पढ़ें

    भारतीयों के लिए 57 देश हैं वीजा-फ्री (Picture Courtesy: Freepik)
    भारतीयों के लिए 57 देश हैं वीजा-फ्री (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. भारतीयों के लिए कई देशों में वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा है।
    2. इन देशों में घूमने जाने के लिए आपको वीजा के लिए अप्लाई नहीं करना पड़ेगा।
    3. इंडियन पासपोर्ट से कुछ 57 देशों में वीजा-फ्री एंट्री मिल सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Visa-Free Destinations: विदेश घूमने का सपना किसका नहीं होता है। सभी चाहते हैं कि लाइफ में कम से कम एक बार तो किसी फॉरेन ट्रिप पर जरूर जाएं। हालांकि, किसी भी विदेश यात्रा पर जाने में सबसे बड़ी मुसीबत वीजा की आती है। वीजा अप्लाई करना, इंटरव्यू, फिर वीजा अप्रूव होने का इंतजार करना, काफी लंबा प्रोसेस हो जाता है।

    इसके कारण कई लोग परेशान भी हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है, तो आप कुल 57 देशों में वीजा-फ्री एंट्री ले सकते हैं (visa-free travel benefits)। जी हां, हेनले पासपोर्ट पावर इंडेक्स के मुताबिक, भारत 122वें स्थान (Indian passport Ranking) पर है और भारतीय पासपोर्ट से 57 देशों में वीजा-फ्री एंट्री मिल सकती है।

    आइए जानते हैं वे कौन-कौन से देश हैं, जहां जाने के लिए आपको भारतीय पासपोर्ट के साथ वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    वीजा-फ्री ट्रैवल का मतलब क्या है?

    वीजा-फ्री ट्रैवल का मतलब है कि कुछ देश में प्रवेश करने के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा लेने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, कुछ देशों में लैंड करने के बाद वीजा की सुविधा होती है, जिसका मतलब है कि आप हवाई अड्डे पर पहुंचकर वीजा ले सकते हैं। यह भी ज्यादा मुश्किल भरा नहीं है।

    यह भी पढ़ें: बेहद खूबसूरत हैं दुनिया के ये 5 देश, भारतीयों को बिना वीजा ही मिल जाती है एंट्री

    भारतीयों के लिए वीजा-फ्री देश

    1. बारबाडोस
    2. भूटान
    3. बोलीविया
    4. ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स
    5. बुस्र्न्दी
    6. कंबोडिया
    7. केप वर्डे द्वीप समूह
    8. कोमोरो द्वीप
    9. कुक आइलैंड्स
    10. जिबूटी
    11. डोमिनिका
    12. इथियोपिया
    13. फिजी
    14. ग्रेनेडा
    15. गिनी-बिसाऊ
    16. हैती
    17. इंडोनेशिया
    18. ईरान
    19. जमैका
    20. जॉर्डन
    21. कजाखस्तान
    22. केन्या
    23. किरिबाती
    24. लाओस
    25. मकाओ (एसएआर चीन)
    26. मेडागास्कर
    27. मलेशिया
    28. मालदीव
    29. मार्शल द्वीपसमूह
    30. मॉरिटानिया
    31. मॉरीशस
    32. माइक्रोनेशिया
    33. मोंटेसेराट
    34. मोजाम्बिक
    35. म्यांमार
    36. नेपाल
    37. नेपाल
    38. नियू
    39. पलाऊ द्वीप समूह
    40. कतर
    41. रवांडा
    42. समोआ
    43. सेनेगल
    44. सेशल्स
    45. सेरा लिओन
    46. सोमालिया
    47. श्रीलंका
    48. सेंट किट्स और नेविस
    49. सेंट लूसिया
    50. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
    51. तंजानिया
    52. थाईलैंड
    53. तिमोर-लेस्ते
    54. त्रिनिदाद और टोबैगो
    55. तुवालू
    56. वानुअतु
    57. जिम्बाब्वे

    अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है, तो इन देशों में घूमने जाने के लिए आपको वीजा अप्लाई करने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से इन देशों में घूमने जा सकते हैं और वहां की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। इन 57 देशों में से मालदीव, थाईलैंड, मॉरीशस, श्रीलंका, जैसे देशों में तो लोग वेकेशन के लिए जाना खूब पसंद करते हैं।

    खबरें और भी

    इन बातों का जरूर ध्यान रखें

    • वीजा-मुक्त देशों की सूची समय-समय पर बदलती रहती है।
    • यात्रा करने से पहले नवीनतम जानकारी के लिए विदेश मंत्रालय की वेबसाइट देखें।
    • कुछ देशों में आगमन पर वीजा की सुविधा होती है।
    • यात्रा बीमा लेना हमेशा बेहतर होता है।

    यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी, नेपाल से भी पीछे पाकिस्तान; किस नंबर पर है भारत?


    Source:

    हेनले पासपोर्ट पावर इंडेक्स: https://www.henleyglobal.com/passport-power