Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंटरनेशनल ट्रिप का बना रहे हैं प्लान, तो इस साल इन पॉपुलर देशों की कर आएं सैर

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 09:42 PM (IST)

    विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है। हालांकि जब भी घूमने का प्लान बनता है तो समझ नहीं आता कि कहां घूमने जाए। ऐसे में आप दुनिया की कई शानदार जगहों प ...और पढ़ें

    विदेश घूमने का है प्लान तो करें इन देशों की सैर (Picture Credit- Freepik)
    विदेश घूमने का है प्लान तो करें इन देशों की सैर (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है।
    2. हालांकि, विदेश में कहां जाए ये एक बड़ा सवाल होता है।
    3. ऐसे में आप कुछ चर्चित देश घूमने जा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल दुनिया भर में टूरिस्टों की पसंद बदलती रहती है और 2025 में भी ट्रैवल ट्रेंड्स में नए रोमांचक डेस्टिनेशन जुड़ गए हैं। इस साल प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें, एडवेंचर स्पॉट और सांस्कृतिक स्थल टूरिस्ट को आकर्षित कर हैं। अगर आप भी इस साल कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये कुछ बेस्ट जगहें आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

    टोक्यो,( जापान)

    टोक्यो आधुनिकता और पारंपरिक संस्कृति का अनोखा संगम है। 2025 में जापान एक्सपो और नई टेक्नोलॉजी हब इसे और भी खास बना रहे हैं। यहां शिंटो मंदिर, रोबोट रेस्तरां और चेरी ब्लॉसम पार्क घूमने लायक हैं।

    यह भी पढ़ें- हनीमून की कर रहे हैं प्लानिंग, तो एशिया के इन लो बजट देशों पर डालें एक नज़र

    रोम, (इटली)

    रोम अपने ऐतिहासिक स्थलों, कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। कोलोसियम, वेटिकन सिटी और ट्रेवी फाउंटेन जैसी जगहें रोम को खास बनाती हैं। इसके साथ ही इटालियन फूड और रोम की गलियों में घूमना एक शानदार एक्सपीरियंस देता है।

    दुबई (यूएई)

    भव्य गगनचुंबी इमारतें, लग्जरी शॉपिंग और रेगिस्तान सफारी के लिए मशहूर दुबई 2025 में भी यात्रियों की पसंद बना रहेगा। बुर्ज खलीफा, पाम जुमेराह और फ्यूचर म्यूजियम यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

    बाली (इंडोनेशिया)

    अगर आप नेचर लवर हैं तो बाली का शांत वातावरण, समुद्री तट और हरियाली आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।यहां के उबुद जंगल, टेगालालंग राइस टैरेस और मंदिरों की सुंदरता देखते ही बनती है।

    पेरिस (फ्रांस)

    पेरिस हमेशा से ही रोमांस और कला का केंद्र रहा है। एफिल टॉवर, लौवर म्यूजियम और सीन नदी के किनारे टहलना किसी भी यात्री के लिए यादगार अनुभव होता है।

    क्यूजको (पेरू)

    माचू पिचू के प्रवेश द्वार के रूप में प्रसिद्ध, क्यूज़को इतिहास और रहस्यमयी सभ्यता को जानने के लिए एक बेस्ट जगह है। यहां इंका सभ्यता की झलक देखने को मिलती है।

    केप टाउन(साउथ अफ्रीका)

    प्राकृतिक सुंदरता, समुद्री तट और टेबल माउंटेन इसे खास बनाते हैं। वाइल्डलाइफ सफारी और ऐतिहासिक स्थल यहां की खासियत हैं।

    सैंटोरिनी (ग्रीस)

    नीले-गुंबद वाले चर्च और सफेद घरों के साथ सैंटोरिनी दुनिया की सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक है। यह हनीमून कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

    क्योटो(जापान)

    क्योटो अपनी ट्रेडिशनल जापानी कल्चर, भव्य मंदिरों और गीशा संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। अराशियामा बांस जंगल और फुशिमी इनारी श्राइन प्रमुख आकर्षण हैं।

    यह भी पढ़ें- कम पैसों में घूमना चाहते हैं विदेश, तो ये 5 सबसे सस्ते देश होंगे बढ़िया टूरिज्म डेस्टिनेशन