Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    International Yoga Day 2025: ऋषिकेश से लेकर धर्मशाला तक, योग के ल‍िए बेस्‍ट हैं भारत की ये जगहें

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 07:40 AM (GMT+05:30)

    Best yoga destinations India आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 मनाया जा रहा है। योग की शुरुआत भारत से हुई थी। आपको बता दें क‍ि योग के लिए ऋषिकेश सबसे बेस ...और पढ़ें

    योग करने के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये जगहें।
    योग करने के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये जगहें।

    HighLights

    1. हर साल 21 जून को योग दि‍वस मनाया जाता है।
    2. योग के ल‍िए ऋषिकेश को बेस्‍ट प्‍लेस माना जाता है।
    3. आप यहां कभी भी जाएं ताे योग जरूर करें।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। Best yoga destinations India: आज दुन‍ियाभर में International Yoga Day 2025 मनाया जा रहा है। इस द‍िन व‍िभ‍िन्‍न जगहों पर कई कार्यक्रम आयोज‍ित क‍िए जाते हैं। जैसा क‍ि आप सभी जानते हैं क‍ि योग की शुरुआत भारत से ही हुई थी। भारत में योग के ल‍िए काेई परफेक्‍ट डेस्‍ट‍िनेशन है तो वो है ऋषिकेश। उत्‍तराखंड में बसा ऋषिकेश योग के ल‍िए पूरी दुन‍िया में फेमस है। यहां देश व‍िदेश के ल‍ोग योग करने आते हैं।

    दरअसल, योग करने के ल‍िए आपको शांत जगह की जरूरत होती है। योग तन, मन और आत्मा को साधने की प्रक्रिया है। याेग के ल‍िए ज्‍यादातर लोग ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जहां उन्‍हें शांत‍ि म‍िल सके, ताक‍ि वो एकाग्र होकर योग कर सकें। कई लोग योग करने के ल‍िए हिल स्टेशन का रुख करते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको ऋषिकेश के अलावा भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो योग (Top yoga places in India) करने के ल‍िए एकदम परफेक्‍ट मानी जाती हैं। आप यहां स‍िर्फ योग द‍िवस पर ही नहीं, बल्‍क‍ि कभी भी जाकर योग कर सकते हैं। आइए उन जगहों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं।

    ऋषिकेश

    उत्‍तराखंड में बसा ऋषिकेश पूरी दुन‍िया में अपनी अलग पहचान रखता है। इसे याेग कैप‍िटल के नाम से जाना जाता है। जब भी योग की बात होती हे तो लोग ऋषिकेश जाना पसंद करते हैं। आप यहां गंगा क‍िनारे योग कर सकते हैं। ऋषिकेश में गंगा किनारे ध्‍यान लगाने से आपको मानस‍िक शांत‍ि म‍िलेगी।

    धर्मशाला

    हिमालय की गोद में बसा धर्मशाला बेहद खूबसूरत टूर‍िस्‍ट स्‍पॉट है। ये जहग योग के लिए भी परफेक्ट मानी जाती है। यहां का शांत वातावरण मन को मोह लेगा। यहां की नेचुरल ब्‍यूटी में बैठकर योग करने का अनुभव आपको जीवन भर याद रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2025: सबसे पहले महादेव ने द‍िया था योग का ज्ञान, हजारों साल पुराना है इत‍िहास

    केरल

    योग करने के ल‍िए केरल भी एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं तो कुछ योग केंद्रों पर जरूर जाएं। यहां भी आपको शांत माहौल मिलेगा, जो योग के लिए बेहद जरूरी है।

    गोवा

    गोवा स‍िर्फ अपनी नाइटलाइफ के ल‍िए नहीं बल्‍क‍ि योग के लिए एक अच्‍छा व‍िकल्‍प है। योग के लिए यहां कई सेंटर बने हैं। आप जब भी गाेवा जाएं तो योग जरूर करें।

    योग ट्रैवल के फायदे

    • स्‍ट्रेस कम होता है।
    • डिजिटल डिटॉक्स की तरह काम करता है।
    • खुद को जानने और समझने का मौका म‍िलता है।

    यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2025: ऋषिकेश कैसे बना योग कैप‍िटल? आध्यात्म और संगीत से जुड़ी हैं कहानियां