सावन में करें रामेश्वरम और मीनाक्षी मंदिर के दर्शन, जुलाई-अगस्त में IRCTC दे रहा 3 दिनों का हवाई टूर
IRCTC ने सावन के लिए एक किफायती "श्रावण स्पेशल रामेश्वरम मदुरै पैकेज" पेश किया है, जिसमें मुंबई से 3 दिन का हवाई टूर शामिल है। ...और पढ़ें

IRCTC का 'श्रावण स्पेशल रामेश्वरम-मदुरै पैकेज' (Image Source: AI-Generated)
HighLights
IRCTC का 3 दिन का "श्रावण स्पेशल रामेश्वरम मदुरै पैकेज"
मुंबई से हवाई यात्रा, मीनाक्षी और रामनाथस्वामी मंदिर दर्शन
किफायती पैकेज में रहना, खाना और एसी कोच शामिल
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप दक्षिण भारत की एक धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। दरअसल, IRCTC ने एक बेहद शानदार और किफायती "श्रावण स्पेशल रामेश्वरम मदुरै पैकेज" पेश किया है।
इस ऑल-इंक्लूसिव पैकेज के जरिए आप मदुरै और रामेश्वरम के अद्भुत मंदिरों के दर्शन बिना किसी चिंता और परेशानी के कर सकते हैं। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं इससे जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।

(Image Source: AI-Generated)
2 रात और 3 दिन का स्पेशल टूर
यह खास टूर 2 रात और 3 दिन का होगा। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार नीचे दी गई तीन अलग-अलग तारीखों में से अपनी यात्रा का चुनाव कर सकते हैं:
- 31 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026
- 14 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026
- 21 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026
क्या है पूरा टूर प्लान?
- पहला दिन: आपकी यात्रा मुंबई से फ्लाइट के जरिए शुरू होगी। दोपहर 3:25 बजे मदुरै पहुंचने के बाद, आपको होटल ले जाया जाएगा। थोड़ा आराम करने के बाद शाम को आप भव्य 'मीनाक्षी मंदिर' के दर्शन करेंगे। रात का स्वादिष्ट खाना और आपका स्टे मदुरै में ही होगा।
- दूसरा दिन: सुबह नाश्ते के बाद आपको सड़क मार्ग से रामेश्वरम ले जाया जाएगा। वहां होटल में चेक-इन करने के बाद आप पवित्र 'रामनाथस्वामी मंदिर', 'धनुषकोडी' और 'पंचमुखी हनुमान मंदिर' के दर्शन करेंगे। इसके बाद रात का खाना और आराम रामेश्वरम के होटल में होगा।
- तीसरा दिन: सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट किया जाएगा और आपको वापसी की फ्लाइट के लिए वापस मदुरै ले जाया जाएगा। यहां से रात 8:50 बजे की फ्लाइट लेकर आप मुंबई वापस लौटेंगे।

(Image Source: AI-Generated)
कितना है पूरे पैकेज का खर्च?
IRCTC का यह पैकेज काफी पॉकेट-फ्रेंडली बनाया गया है। आइए जानते हैं इसके रेट्स:
- अकेले जाने पर: ₹33,910 प्रति व्यक्ति
- दो लोगों के साथ: ₹26,900 प्रति व्यक्ति
- तीन लोगों के साथ: ₹26,000 प्रति व्यक्ति
- बच्चों के लिए (5 से 11 साल): बिस्तर के साथ ₹23,300 और बिना बिस्तर के ₹20,200 (अगर बच्चा 2 से 4 साल का है तो कीमत ₹18,100 होगी)।
Celebrate the sacred spirit of Shravan with IRCTC Tourism's all-inclusive tour package. Explore the revered shrines of Madurai and Rameswaram for 2N/3D at just ₹26,000/- onward pp*.
— IRCTC (@IRCTCofficial) May 22, 2026
Hurry! Confirm your seats today. https://t.co/ounZ3wN9Gk
(Package Code=WMA88)#Rameswaram… pic.twitter.com/f9DlFaOiJv
पैकेज में क्या-क्या है शामिल?
इस 'कम्फर्ट क्लास' पैकेज की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको यात्रा में किसी चीज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसमें शामिल है:
- मुंबई-मदुरै-मुंबई की रिटर्न एयर टिकट
- 3-स्टार होटल्स में रुकने की बेहतरीन व्यवस्था
- आने-जाने और साइटसीन के लिए AC कोच
- खाने-पीने की सुविधा
- यात्रा बीमा
नोट: लॉन्ड्री, पर्सनल खर्चे, कमरे में मंगवाया गया एक्स्ट्रा खाना या टिप आदि पैकेज में शामिल नहीं हैं।
कैसे करें बुकिंग?
अगर आप इस ट्रिप पर जाने का मन बना चुके हैं, तो आप घर बैठे IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctctourism.com) पर जाकर अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- जून में वैष्णो देवी जाने का है प्लान? IRCTC दे रहा एक ही ट्रिप में 4 बड़े शक्तिपीठों के दर्शन का मौका
यह भी पढ़ें- IRCTC की स्पेशल ट्रेन से मात्र ₹16,500 में करें अयोध्या, काशी और पुरी की यात्रा; देखें पूरा शेड्यूल