Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC Rann Utsav Package: नवंबर से लेकर फरवरी तक कभी भी बना सकते हैं रण उत्सव का प्लान, वो भी बेहद कम बजट में

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 03:59 PM (IST)

    IRCTC Rann Utsav Package आईआरसीटीसी मुंबई रहने वालों के लिए लेकर आया है बहुत ही शानदार पैकेज। जिसके तहत आप बहुत ही कम पैसों में ले सकते हैं रण उत्सव क ...और पढ़ें

    IRCTC Rann Utsav Package: आईआरसीटीसी का रण उत्सव पैकेज
    IRCTC Rann Utsav Package: आईआरसीटीसी का रण उत्सव पैकेज

    HighLights

    1. आईआरसीटीसी लेकर आया रण उत्सव टूर पैकेज
    2. नवंबर से लेकर फरवरी तक उठा सकते हैं इस पैकेज का लाभ
    3. जान लें इस टूर पैकेज की कीमत व कैसे कराएं बुकिंग

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। IRCTC Rann Utsav Package: आईआरसीटीसी ने Rann Utsav package with train tickets नाम से एक ट्रैवल पैकेज लॉन्च किया है। कच्छ फेस्टिवल या रण उत्सव एक ऐसा फेस्टिवल है जहां आकर आप एक साथ कई सारी चीज़ें एन्जॉय कर सकते हैं। लोग नृत्य, गीत और कलाकारों की कारीगरी से सजा यह उत्सव आपको जिंदगी भर रहेगा याद। अगर आप नवंबर में कहीं जाने की सोच रहे हैं, तो इस जगह को अपनी लिस्ट में कर सकते हैं शामिल। इस यात्रा की शुरुआत मुंबई से होगी। 22 नबंवर से लेकर 29 फरवरी 2024 तक आप आप कभी भी यहां की प्लानिंग कर सकते हैं। जान लें पैकेज की कीमत साथ ही अन्य जरूरी डिटेल्स।

    पैकेज का नाम- RANN UTSAV PACKAGE WITH TRAIN TICKETS - WHITE RANN RESORTS

    पैकेज की अवधि- 4 रात और 5 दिन

    ट्रैवल मोड- ट्रेन

    डेस्टिनेशन कवर्ड- भुज

    मिलेगी यह सुविधा-

    1. आने-जाने के लिए ट्रेन के 3AC & 2AC क्लास की टिकट इस पैकेज में शामिल है।

    2. रुकने के लिए एसी टेंट की सुविधा मिलेगी।

    3. खाने की सुविधा मिलेगी।

    4. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 33,500 रुपए चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 19,000 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 16,750 रुपए का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 12,500 और बिना बेड के 12,500 रुपए देने होंगे।

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी-

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप गुजरात के रण फेस्टिवल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    Pic credit- freepik