IRCTC लाया 'फुल पैसा वसूल' टूर पैकेज, मात्र ₹15,600 में करें रामेश्वरम समेत 7 बड़े मंदिरों के दर्शन
IRCTC ने 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के तहत 'दिव्य दक्षिण यात्रा विद अरुणाचलम' पैकेज लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

साउथ इंडिया घूमने का बना रहे हैं प्लान? IRCTC के इस शानदार टूर पैकेज को बिल्कुल न करें मिस (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी आने वाले दिनों में दक्षिण भारत की सैर करने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। खास तौर पर अगर आपकी ट्रैवल लिस्ट में रामेश्वरम और कन्याकुमारी जैसी पवित्र जगहें शामिल हैं, तो यह जानकारी आपके काफी काम आ सकती है।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने टूरिस्ट्स के लिए 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए एक खास पैकेज लॉन्च किया है। आइए, आपको इस टूर पैकेज की खासियत, कीमत और सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं ताकि आप समय रहते अपनी ट्रिप प्लान कर सकें।

(Image Source: AI-Generated)
क्या है इस टूर पैकेज का शेड्यूल?
IRCTC के इस बेहतरीन पैकेज का नाम 'दिव्य दक्षिण यात्रा विद अरुणाचलम' रखा गया है। इसका पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:
- यात्रा की अवधि: 8 रात और 9 दिन
- शुरुआत की तारीख: 20 जुलाई
- टूर पैकेज कोड: SCZBG-63
- कुल सीटें: 702 सीटें (स्लीपर की 160, 3AC की 490 और 2AC की 52 सीटें)
Embark on a soul-stirring journey through the sacred temples and timeless heritage of South India with IRCTC’s Bharat Gaurav Tourist Train – Divya Dakshin Yatra with Arunachalam.https://t.co/GKHvUK1KQJ
— IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) June 2, 2026
(package Code=SCZBG63)#Tamilnadu @RailMinIndia pic.twitter.com/hZkKZUXCKq
कहां से शुरू होगा सफर?
इस यात्रा का मुख्य आरंभ सिकंदराबाद से होगा। हालांकि, यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई अन्य स्टेशनों से भी ट्रेन में चढ़ने और उतरने की सुविधा दी गई है।
आप सिकंदराबाद के अलावा चारलापल्ली, जंगांव, काजीपेट, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, माधिरा, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और रेनिगुंटा रेलवे स्टेशन से भी अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।
इन 7 प्रमुख धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन
इस 9 दिनों की यात्रा में श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के 7 सबसे प्रसिद्ध मंदिरों और स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे:

(Image Source: AI-Generated)
- तिरुवन्नामलई: अरुणाचलम मंदिर
- चिदंबरम: नटराज मंदिर
- त्रिची: श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
- तंजावुर: बृहदेश्वर मंदिर
- रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर
- मदुरई: मीनाक्षी अम्मन मंदिर
- कन्याकुमारी: कुमारी अम्मन मंदिर और रॉक मेमोरियल
जेब पर कितना पड़ेगा असर?
IRCTC ने अलग-अलग क्लास और उम्र के हिसाब से टिकट की कीमतें तय की हैं।
खबरें और भी
वयस्कों के लिए किराया (प्रति व्यक्ति)
- स्लीपर क्लास: 15,600 रुपये
- 3AC क्लास: 23,100 रुपये
- 2AC क्लास: 29,500 रुपये
5 से 11 साल के बच्चों के लिए किराया
- स्लीपर क्लास: 14,600 रुपये
- 3AC क्लास: 21,900 रुपये
- 2AC क्लास: 28,100 रुपये

(Image Source: AI-Generated)
यात्रियों को मिलेंगी ये बेहतरीन सुविधाएं
IRCTC के इस पैकेज में यात्रा के अलावा भी कई शानदार सुविधाएं दी जा रही हैं। यात्रियों को खाने-पीने की बिल्कुल टेंशन नहीं लेनी होगी क्योंकि पैकेज में सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच और रात का डिनर शामिल है।
सुरक्षा के लिहाज से सभी यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जा रही है। इसके साथ ही, पूरी यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए प्रोफेशनल और सहायक टूर एस्कॉर्ट्स भी ट्रेन में मौजूद रहेंगे। बुकिंग के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं।