Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5 साल बाद फि‍र इस तारीख से शुरू हाेगी Kailash Mansarovar Yatra, यहां पढ़ लें इससे जुड़ी जरूरी बातें

    Updated: Mon, 19 May 2025 05:01 PM (IST)

    5 साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू होने जा रही है। कोविड-19 और डोकलाम विवाद के चलते यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। इस बार यात्रा उत्तराखंड के लिपुल ...और पढ़ें

    कबसे शूरु हो रही है कैलाश मानसरोवर यात्रा?
    कबसे शूरु हो रही है कैलाश मानसरोवर यात्रा?

    HighLights

    1. कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से शुरू होगी।
    2. इस बार यात्र‍ियों का 15 जत्‍था रवाना होगा।
    3. 2020 से यात्रा को बंद कर द‍िया गया था।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। कैलाश मानसरोवर को भगवान श‍िव का न‍िवास स्‍थान माना जाता है। कहते हैं भगवान शि‍व और उनका पूरा पर‍िवार कैलाश पर्वत पर ही रहता है। हर साल भक्‍त कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं। यहां आकर उन्‍हें द‍िव्‍य अनुभूत‍ि होती है। हालांक‍ि पांच साल से इस यात्रा पर रोक लगी थी। इसके पीछे कोई एक नहीं बल्कि दो कारण थे।

    पहला तो Covid-19 के कारण इस यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। वहीं दूसरा कारण डोकलाम विवाद माना जा रहा था। हालांक‍ि अब ये यात्रा दोबारा से शुरू होने जा रही है। बताया जा रहा है क‍ि 30 जून से यात्रा की शुरुआत हाेगी। सिक्किम में इंडो-चीन बॉर्डर पर बने कैलाश मानसरोवर मार्ग पर तैयारि‍यां चल रही हैं। आपको बता दें क‍ि कैलाश मानसरोवर चीन के कब्जे वाले तिब्बत में स्‍थ‍ित है। विदेश मंत्रालय ही हर साल इस यात्रा का आयोजन करता है। फ‍िल्‍हाल आवेदन बंद हो चुके हैं लेक‍िन जाने से पहले कुछ जरूरी बातें आपको जान लेनी चाह‍िए।

    उत्तराखंड और सिक्किम से रवाना होगा यात्र‍ियों का जत्‍था

    बताया जा रहा है क‍ि सिक्किम के नाथुला दर्रा के रास्‍ते से कैलाश मानसरोवर की यात्रा कराई जाएगी। इस बार उत्तराखंड और सिक्किम के रास्ते यात्र‍ियों को रवाना क‍िया जाएगा। यात्रियों का 15 जत्था रवाना होगा। हर जत्‍थे में 50-50 यात्री शाम‍िल होंगे। पांच बैच उत्तराखंड से लिपुलेख दर्रे को पार कर कैलाश मानसरोवर पहुंचेंगे। तो वहीं यात्र‍ियों का 10 जत्‍था सिक्किम से नाथुला दर्रे को पार करते हुए यात्रा करेगा।

    यह भी पढ़ें: शि‍मला नहीं, भारत का पहला Hill Station कुछ और है; गर्मी से बचने के ल‍िए अंग्रेजों ने खोजा था ये ठ‍िकाना

    रास्‍ते में बनाए जा रहे रेस्‍ट रूम

    कैलाश मानसरोवर मार्ग पर यात्र‍ियों के ल‍िए रेस्‍ट रूम भी बनाए जा रहे हैं। जो यात्र‍ी स‍िक्‍क‍िम से मानसरोवर की यात्रा करेंगे, उन्‍हें दो जगर पर रेस्‍ट रूम म‍िलेगा। पहला 16th Mile (10,000 फीट) पर होगा जबक‍ि दूसरा कुपूप रोड पर हांगू झील के पास (14,000 फीट) पर होगा। यहां आपको हर केंद्र पर दो भवन में पांच-पांच बेड और दो-दो बेड की सुव‍िधा म‍िलेगी। यहां पर यात्र‍ियों की हर जरूरी सुवि‍धाओं का ध्‍यान रखा जाएगा।

    खबरें और भी

    साल 2020 से बंद थी यात्रा

    आपको बता दें क‍ि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने के ल‍िए सिक्किम वाला रास्‍ता सबसे बेहतर माना जाता है। यहां आपको रास्‍ते में जगह-जगह पर टॉयलेट म‍िल जाएंगे ज‍िससे यात्र‍ियों को कोई भी द‍िक्‍कत नहीं होगी। कैलाश मानसरोवर यात्रा साल 2020 से संचालित नहीं हो पाई थी। अब जब यूे यात्रा पांच साल बाद दोबारा शुरू हो रही है तो यात्र‍ियों में खुशी की लहर है।

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal पर द‍िल्‍ली के 4 हनुमान मंद‍िरों में जरूर करें दर्शन, द‍िव्‍य होता है नजारा