यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vrindavan Temples: मथुरा जा रहे हैं तो वृन्दावन के बाद इन मंदिरों के दर्शन करना न भूलें
Vrindavan Temples मथुरा का वृंदावन शहर भगवान कृष्ण के बचपन के निवास के रूप में जाना जाता है और इसी वजह से काफी लोकप्रिय भी है। वृंदावन हिंदुओं के सबसे ...और पढ़ें

HighLights
- मथुरा का वृंदावन शहर भगवान कृष्ण के बचपन के निवास के रूप में जाना जाता है और इसी वजह से काफी लोकप्रिय भी है।
- देश में कई सारे खूबसूरत मंदिर हैं, जो भगवान कृष्ण और हिंदू धर्म के कई अन्य देवताओं को समर्पित हैं।
- अगर आप भी इस बार वृन्दावन आने के बारे में सोच रहे हैं तो वहां के मंदिरों के बारे में भी जान लें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। यूपी के मथुरा से कुछ ही दूरी पर है वृन्दावन शहर। बांके बिहारी जी के भक्तों के लिए इसका अपना खास महत्व है। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने अपने शुरुआती दिन इसी शहर में बिताए थे। जिसके चलते आपको यहां भगवान कृष्ण के कई मंदिर मिलेंगे।
आजकल आप सोशल मीडिया पर भी वृन्दावन के कई वीडियोज़ देखते होंगे, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यहां एक नहीं बल्कि कई सारे खूबसूरत मंदिर हैं, जो भगवान कृष्ण और हिंदू धर्म के कई अन्य देवताओं को समर्पित हैं? अगर आप भी इस बार वृन्दावन आने के बारे में सोच रहे हैं तो इन मंदिरों के बारे में भी जान लें।
ये हैं मथुरा के बेहद खूबसूरत मंदिर
गीता मंदिर
मथुरा के गीता मंदिर को बिड़ला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर के प्रवेश द्वार के खंभों पर भगवद गीता के 18 अध्याय गुदे हुए हैं। ये मंदिर लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। भगवान कृष्ण के साथ यहां नारायण, राम, देवी लक्ष्मी और सीता की पवित्र मूर्तियां भी आपको देखने को मिलेगी।
दिव्य प्रेम मंदिर
वृन्दावन के ठीक बाहर दिव्य प्रेम का मंदिर है। आप नाम से ही समझ गए होंगे कि से मंदिर प्रेम का प्रतीक है। 54 एकड़ की ज़मीन पर बने इस मंदिर को जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज द्वारा बनवाया गया था। ये मंदिर राधा कृष्ण के साथ-साथ सीता राम को भी समर्पित है। इसका निर्माण इटैलियन संगमरमर से किया गया है, जिससे इसका रंग कुरकुरा सफेद दिखाई देता है।
खबरें और भी
बांके बिहारी मंदिर
भगवान कृष्ण को समर्पित, बांके बिहारी मंदिर वृन्दावन में भक्तों का तांता हमेशा लगा रहता है। यह शहर के सबसे जाने माने मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में हर दिन लाखों भक्त आते हैं और भगवान के दर्शन् करते हैं। इसका मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार बेहद खूबसूरत पारंपरिक डिजाइन के साथ गहरे पीले व भूरे रंग से सजाया गया है, जो यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र है।
राधा रमण मंदिर
राधा रमण मंदिर, वृन्दावन के सबसे खूबसूरत हिंदू मंदिरों में से एक है। यह भगवान कृष्ण को समर्पित है, जिन्हें राधा रमण माना जाता है। राधा रमण का मतलब है राधा को आनंद देने वाला। राधा रमण मंदिर परिसर में गोपाल भट्ट की समाधि भी मौजूद है, जो राधा रमण के स्थल के ठीक बगल में ही स्थित है।