खुद को मानते हैं खतरों का खिलाड़ी! तो जरूर ट्राई करें भारत के 5 ग्लास स्काईवॉक्स, चलते ही कांपने लगते हैं पैर
सोचकर देखिए नीचे गहरी खाई, ऊपर एकदम खुला आसमान और बीच में आप! ऐसे ही हैं भारत के ये ग्लास स्काईवॉक्स जहां दिल थामकर चलना पड़ता है। ...और पढ़ें

देश के सबसे खूबसूरत 'ग्लास ब्रिज' (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने नदियां, झरने, पहाड़ और हरे-भरे जंगल तो बहुत देखे होंगे, पर मुश्किल ही कोई इस रोमांचक सफर के बारे में जानता है। हम बात कर रहे हैं भारत के उन स्काईवॉक्स की जहां से जन्नत जैसा नजारा दिखता है, पर इन नजारों का लुत्फ उठाने के लिए मजबूत दिल चाहिए। यहां जाने में ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन लगेगा ऐसा जैसे कि आप आसमान पर चल रहे हैं।
सिक्किम: पेलिंग स्काईवॉक
नॉर्थ ईस्ट पर नजर डालें तो वहां के लगभग सारे ही स्पॉट मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं। इन्हीं में से एक जगह सिक्किम का पेलिंग स्काईवॉक है जो देश के सबसे फेमस 'ग्लास ब्रिज' में गिना जाता है। सबसे खास बात यह कि इस कांच के ब्रिज से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंघा का नजारा भी देखा जा सकता है। कुछ नए और यादगार अनुभव के लिए यहां विजिट करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
बिहार: राजगीर ग्लास ब्रिज
बिहार के नालंदा जिले में रत्नागिरी की पहाड़ियों के बीच राजगीर नामक ग्लास ब्रिज है जो करीब 200 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। बता दें कि इसे चीन के हांगझोऊ ब्रिज से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। अगर आप यहां से व्यू लेना चाहते हैं तो नेचर सफारी और आसपास के हरे-भरे जंगलों का मजा लिया जा सकता है।
तमिलनाडु: कन्याकुमारी ग्लास ब्रिज
हरे-भरे जंगलों से थोड़ा हटके लुत्फ उठाना चाहते हैं तो तमिलनाडु के कन्याकुमारी ग्लास ब्रिज का रुख करें। यह देश का पहला समुद्र पर बना कांच का ब्रिज है। बता दें कि यह ब्रिज 133 फीट ऊंची संत तिरुवल्लुवर प्रतिमा और विवेकानंद रॉक मेमोरियल को आपस में जोड़ने का काम करता है।
खबरें और भी
केरल: वायनाड ग्लास ब्रिज
केरल के थोल्लैयिरम कंडी इलाके में मौजूद वायनाड ग्लास ब्रिज भी खूबसूरती में कुछ कम नहीं है। इटली से मंगाए गए अनब्रेकेबल फाइबरग्लास से बना यह ब्रिज एक प्राइवेट रिजॉर्ट का हिस्सा है। यह ब्रिज लगभग 100 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है।
महाराष्ट्र: नापणे ग्लास स्काइवॉक
बारिश के मौसम में इस ग्लास ब्रिज पर जाने का अपना अलग मजा है। यह महराष्ट्र में सिंधु दुर्ग के नापणे वॉटरफॉल के ऊपर बनाया गया है। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देते इस ब्रिज पर रंग-बिरंगी तितलियां और फ्लोरा-फौना के बारे में बताने वाली पेंटिंग बनी हुई हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।