विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहां पैरों के नीचे तैरते हैं बादल! अगली ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत के ये हिल स्टेशन, बिल्कुल जन्नत सा है नजारा

Published: Tue, 04 Aug 2026 02:10 PM (IST)

भारत में कई ऐसे मनमोहक हिल स्टेशन हैं, जहां बादलों के बीच होने का शानदार अनुभव करने का मौका मिलता है।

भारत की इन खूबसूरत हिल स्टेशन्स की जरूर करें सैर (Picture Courtesy: Freepik)

भारत की इन खूबसूरत हिल स्टेशन्स की जरूर करें सैर (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आसमान में बादलों को देखकर कभी न कभी हम सभी के मन में ख्याल आता है कि काश हम इन्हें छू सकते। सफेद बादलों को करीब से देखना एक ऐसा एक्सपीरिएंस है, जिसे इंसान कभी नहीं भूलता। अगर आप भी एक बार इस अनुभव को जीना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहीं फॉरेन ट्रिप पर जाने की जरूरत नहीं है। 

भारत में कुछ ऐसे हिल स्टेशन्स हैं, जहां आपको ऐसा लगेगा कि आप बादलों के बीच पहुंच गए हैं। इन हिल स्टेशन्स पर आपको ऐसा लगेगा, जैसे मानो आप हाथ बढ़ाकर बादलों को छू सकते हैं। आइए जानें इन हिल स्टेशन्स के बारे में। 

चेरापूंजी और शिलॉन्ग 

ये दोनों जगहें मेघालय में हैं और मेघालय का मतलब ही होता है मेघ का घर। शिलॉन्ग और चेरापूंजी में आपको ऐसा ही अनुभव होगा, जैसे आप बादलों के बीच पहुंच गए हैं। ये जगहें इतनी खूबसूरत हैं कि आपको लगेगा जैसे आप किसी दूसरी दुनिया में पहुंच गए हैं। शिलॉन्ग का नोहकलिकाई फॉल्स भी काफी खूबसूरत है, जो आपको जरूर देखना चाहिए। चेरापूंजी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर मौसिनराम भी है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सबसे ज्यादा रेन फॉल के लिए जाना जाता है। 

संडकफू

संडकफू पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची जगह है, जहां से कंजनजंगा, एवरेस्ट और मकालू जैसी चोटियां साफ नजर आती हैं। ये जगह ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यह भी आपको ऐसा लगेगा, जैसे आपके पैरों के नीचे बादल तैर रहे हैं।

मुन्नार 

केरल में स्थित मुन्नार को दक्षिण भारत का कश्मीर भी कहा जाता है। यहां की पहाड़ियों पर सुबह के समय धूप और धुंध इतना खूबसूरत नजारा बनाते हैं, जिसे देखकर लगता है कि आप हाथों में बादलों को थाम सकते हैं। साथ ही, चारों ओर फैले चाय के बागान भी देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। 

कुर्ग और नंदी हिल्स

कर्नाटक में स्थित कूर्ग और नंदी हिल्स में भी आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप बादलों के बीच पहुंच गए हैं। कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है और यहां के ताडियांडामोल पॉइन्ट पर पहुंच कर आपको कॉफी के बागानों के खूबसूरत नजारे और बादलों को करीब से देखने का एहसास हो सकता है। 

बेंगलुरु के कुछ दूरी पर स्थित नंदी हिल्स पर सुबह के समय आपको खूबसूरत बादलों को देखने का मौका मिल सकता है। सूर्योदय के समय यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है और आपको ऐसा महसूस होगा, जैसे आपके आस-पास बादलों की सफेद चादर बिछ गई है।