Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इन जगहों पर हुई है विक्रांत मैसी की 'मुसाफिर कैफे' की शूटिंग, लव स्टोरी से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये लोकेशन्स

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 06:17 PM (IST)

    विक्रांत मैसी की वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास पर आधारित है, जो अपनी कहानी के साथ-साथ खूबसूरत लोकेशन्स के लिए भी पसंद की जा रह ...और पढ़ें

    इन जगहों पर शूट हुई है मुसाफिर कैफे (Picture Courtesy: Instagram)

    इन जगहों पर शूट हुई है मुसाफिर कैफे (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास पर आधारित एक सीरीज रिलीज हुई है, जिसका नाम है मुसाफिर कैफे। इस सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना एक लव ट्रायएंगल में नजर आ रहे हैं। लोगों ये सीरीज जितनी इसकी कहानी के लिए पसंद आ रही है, उतनी ही इसके खूबसूरत लोकेशन्स के लिए भी। 

    पहाड़ियों के खूबसूरत नजारे और शांत झीलों के बीच शूट हुई सीरीज को ये जगहें और भी खूबसूरत बना रही हैं। अगर आप भी मुसाफिर कैफे देखने का प्लान बना रहे हैं या देख चुके हैं, तो आपको इस सीरीज की शूटिंग लोकेशन्स के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इन जगहों की खूबसूरती के बारे में जानकर आपको इस सीरीज की कहानी और भी लुभावनी लगेगी।

    भोपाल की झील और खूबसूरत नजारे

    Bhopal

    (Picture Courtesy: Instagram)

    इस सीरीज में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक अहम लोकेशन है। यहां की शूटिंग भोपाल के मशहूर भोजताल के पास हुई है, जिसे बड़ा तालाब भी कहते हैं। इस झील के पास राजा भोज की बहुत बड़ी प्रतिमा है, जिसके कारण इस झील का नाम भोजताल पड़ा। यह एक मानव-निर्मित झील है, जिसकी खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इसके आस-पास की शांति और प्राकृति नजारे इस सीरीज में दिखाई लव स्टोरी को और भी खूबसूरत बनाती है। 

    Bhopal (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    इस झील के साथ-साथ आप भोपाल में ट्राइबल म्यूजियम देख सकते हैं, वन विहार नेशनल पार्क की सैर कर सकते हैं और यहां के स्टेट म्यूजियम को जरूर देखें। 

    पहाड़ों की रानी मसूरी की वादियां

    mussorie

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मुसाफिर कैफे की काफी शूटिंग मसूरी में भी हुई है। दरअसल, चंदर और प्रीति का लवस्टोरी का हिस्सा यही फिल्माया गया है। मसूरी की खूबसूरत घुमावदार सड़कें और पहाड़ियों की चोटियां के खूबसूरत नजारे देखकर आपका भी मन मसूरी जाने का कर जाएगा। इस सीरीज के कई सीन्स में आप मसूरी की खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    mussorie (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मसूरी में आप जॉर्ज एवरेस्ट पीक से पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहां का नजारा देखकर आप सब भूल जाएंगे और मन करेगा कि यहीं रह जाएं। मॉल रोड पर घूम सकते हैं, शॉपिंग कर सकते हैं, भट्टा फॉल्स फॉल्स के पास बैठकर सुकून के पल बिता सकते हैं या कंपनी गार्डन में पिकनिक बना सकते हैं।