Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Goa Beaches: मानसून वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं गोवा के बीच, इस सीजन जरूर बनाएं घूमने का प्लान

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 01:29 PM (IST)

    Goa Beaches घूमने के शौकीन लोगों के लिए गोवा किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें हरियाली के बीच समुद्र की लहरें देखना पसंद है ...और पढ़ें

    मानसून में करें गोवा के इन बीचों की सैर
    मानसून में करें गोवा के इन बीचों की सैर

    HighLights

    1. बरसात के मौसम में घूमने का अपना अलग मजा होता है।
    2. घूमने की बात हो, तो गोवा का नाम लिस्ट में सबसे पहले आता है।
    3. अगर आप भी गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन बीच पर जरूर जाएं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Goa Beaches: गोवा सिर्फ एक छुट्टियां बिताने की जगह नहीं है। यह एक एहसास है, जो दुनियाभर से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए मशहूर गोवा एक ऐसी जगह है, जहां जाना हर किसी का ख्वाब होता है। मानसून के महीने में गोवा की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। एक हाथ में आइस्ड कॉकटेल और दूसरे हाथ में किताब के साथ, समुद्र तट पर कुर्सी पर समय बिताना एक परफेक्ट वेकेशन साबित हो सकता है।

    अगर आप भी गोवा में अपनी छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे गोवा के उन बीच के बारे में, जिनकी खूबसूरती में मानसून में चार चांद लग जाते हैं।

    मोरजिम 

    यह गोवा के उत्तर में स्थित एक समुद्र तट है। यह अपनी सफेद रेत, बैकवाटर और डॉल्फिन के लिए जाना जाता है। मानसून इस समुद्र तट और बैकवाटर को हरियाली से भर देता है, जिससे यह नाव की सवारी या प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने के लिए एक शानदार जगह बन जाती है।

    अरामबोल

    गोवा के हिप्पी हॉटस्पॉट के रूप में जाना जाने वाला यह समुद्र तट अपने मड बाथ, सी बीच पार्टी, संगीत और स्वादिष्ट भोजन के लिए भी काफी मशहूर है। कुल मिलाकर यहां का आरामदायक माहौल आपको तुरंत इस बीच के प्यार में डाल देगा। पास के इलाके में घने जंगल के कारण यह गोवा के सबसे हरे समुद्र तटों में से एक है।

    बागा

    गोवा के सबसे लोकप्रिय और व्यस्त समुद्र तटों में से एक, बागा बीच अपनी नाइटलाइफ, शैक, समुद्री भोजन, वॉटर स्पोर्ट्स और संगीत के लिए प्रसिद्ध है। बागा लेन में, आप स्मृति चिन्ह खरीद सकते हैं।

    पालोलेम

    यह समुद्रतट गोवा के दक्षिणी भाग में एक समुद्रतटीय गांव के निकट है। शांत पानी, बांस की झोपड़ियां और शांति ही है, जो पालोलेम को विदेशी पर्यटकों के बीच पसंदीदा बनाती है। आप समुद्र तट की सुंदरता को निहारते हुए और झोपड़ियों में गर्म परोसे जाने वाले स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेते हुए कई दिन बिता सकते हैं।

    खबरें और भी

    बेनौलीम

    डूबते सूरज का खूबसूरत नजारा देखने के लिए समुद्र तट एक परफेक्ट जगह है। अगर आर गोवा में इस खूबसूरत पल का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो बेनौलीम बीच आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। यहां की नाइटलाइफ भी देखने लायक है। इस समुद्र तट के पास मौजूद सेंट जॉन चर्च भी पर्यटक आकर्षणों में से एक है।

    वर्का

    यह समुद्र तट भी गोवा के दक्षिणी भाग में स्थित है और अपने शांत वातावरण के लिए काफी मशहूर है। यहां समुद्र तट पर कुछ झोंपड़ियां, आराम करने के लिए लाउंज कुर्सियां और साफ पानी के साथ बहुत सारी सुनहरी रेत हैं। आप यहां शहर की भीड़-भाड़ से दूर, समुद्र तट पर कुछ अकेले समय का आनंद ले सकते हैं।

    Picture Courtesy: Freepik