यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब गोवा और शिमला भूल जाइए, केवल ढाई घंटे में करिए Qatar की यात्रा- बेहद सस्ता है एयर टिकट
कई लोग 5 से 10 दिन की छुट्टी होने पर गोवा या शमिला की ट्रिप प्लान कर लेते हैं। अगर हम आपको कम पैसों में विदेश की यात्रा करने वाली जगह के बारे में बताए ...और पढ़ें

HighLights
- कम बजट में करिए कतर की यात्रा
- नई दिल्ली से ढाई घंटे की है फ्लाइट
- 5 दिन का ट्रिप कर सकते हैं प्लान
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Best Place in Qatar अगर खाड़ी देशों की बात करें तो अभी तक घूमने के मामले में दुबई का ही नाम लिया जाता था। लेकिन अब कतर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग कतर घूमने के लिए हर महीने ट्रिप प्लान कर रहे हैं।
इतना भर ही नहीं पहले लोग वीकेंड पर गोवा जाते थे, लेकिन अब लोग कतर का रूख कर रहे हैं। इसकी वजह है दिल्ली से कतर के लिए सिर्फ 2 से ढाई घंटे की फ्लाइट और वहां का मौसम और इंफ्रास्ट्रक्चर। इस वजह से लोग अब कतर को अपने वीकेंड या होलिडे प्लान में शामिल करने लगे हैं।
.jpg)
कतर देश वास्तव में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है, खासकर गल्फ कंट्री में। हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट कतर की यात्रा करते हैं और इसकी सुंदरता, संस्कृति, और आधुनिक बुनियादी ढांचे का अनुभव करते हैं। ताजा आंकड़ों की बात करें तो मध्य पूर्व में कतर में पर्यटकों की संख्या में 137% की प्रभावशाली वृद्धि हुई है।
इसमें से अधिकांश को बुनियादी ढांचे में देश के निवेश से बढ़ावा मिला है। कतर एयरवेज को 2024 में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का खिताब दिया गया, जबकि दोहा के हमाद इंटरनेशनल ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का खिताब भी हासिल किया है।
खबरें और भी
बेहद सस्ती है एयर टिकट
अगर नई दिल्ली से कतर जाने की बात करें तो आप एयरलाइंस के माध्यम से कतर जा सकते हैं। नई दिल्ली से कतर के दोहा के लिए 16 से 17 हजार की फ्लाइट है। यानि आना और जाना आप 34 हजार में कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अगर तीन दिन होटल में रुकते हैं तो यह खर्च 20 से 25 हजार के बीच आ सकता है। कुल मिलाकर आप कम समय में एक अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
कतर के कुछ प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं
दोहा : कतर की राजधानी और सबसे बड़ा शहर, जो अपने आधुनिक बुनियादी ढांचे, शॉपिंग मॉल, और सांस्कृतिक आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। दोहा का एयरपोर्ट दुनिया का सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट में भी शुमार किया जाता है।
कतर म्यूजियम : एक विश्व-प्रसिद्ध संग्रहालय जो कतर की संस्कृति, इतिहास, और कला को प्रदर्शित करता है।
अल जानुब स्टेडियम : एक आधुनिक स्टेडियम जो फुटबॉल मैचों और अन्य खेल आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है।आपको बता दें कि कतर सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें वीजा नीतियों को आसान बनाना, नए पर्यटन स्थलों का विकास करना, और पर्यटन बुनियादी ढांचे में निवेश करना शामिल है।