Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dubai Tourist Places: दुबई की ऐसी अनोखी और खूबसूरत जगहें, जिसे यहां आकर देखना बिल्कुल न करें मिस

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 04:34 PM (IST)

    Dubai Tourist Places दुबई एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। ये जगह दोस्तों फैमिली या हनीमून या सोलो ट्रैवलिंग हर एक के लिए बेस्ट है। यहां आकर आप हर तरह के एड ...और पढ़ें

    Dubai Tourist Places: दुबई में घूमने के लिए बेस्ट जगहें
    Dubai Tourist Places: दुबई में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dubai Tourist Places: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात का बेहद आलीशान और खूबसूरत शहर है। दुबई भी उन डेस्टिनेशन्स में शामिल है जहां जाने का सपना लगभग हर घुमक्कड़ का होता है। यहां की गगनचुंबी इमारतें, नाइटलाइफ, शानदार शॉपिंग मॉल और तरह-तरह के लजीज़ जायके इस जगह को खास बनाते हैं। वैसे दुबई को अमीर देश के रूप में भी जाना जाता है। ये एक ऐसी जगह है जहां आप बीच से लेकर डेजर्ट तक का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो ये जगह उस लिहाज से भी एकदम परफेक्ट है। यह शहर प्रकृति से लेकर मानव निर्मित चीज़ों के लिए दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। अगर आप यहां आने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ खास जगहों को देखना बिल्कुल मिस न करें।

    बुर्ज खलीफा

    बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित विश्व की सबसे ऊंची इमारत है। बताया जाता है कि यह 830 मीटर ऊंची और 163 मंजिला इमारत है। बताया जाता है कि इसमें लगी लिफ्ट दुनिया की सबसे फास्ट चलने वाली लिफ्ट है। सेकेंड्स में आप एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पहुंच सकते हैं। इसे बनने में तकरीबन 6 साल का समय लगा था। दुबई का सफर बुर्ज खलीफा को देखे बिना अधूरा है। 

    दुबई मॉल

    दुबई मॉल भी दुनिया का सबसे बड़ा मॉल है। मॉल में कई बड़े ब्रांड्स के शोरूम देख सकते हैं। दुबई में वैसे कई सारे मॉल हैं लेकिन दुबई मॉल सबसे ज्यादा पॉपुलर है। शॉपिंग करनी हो या न करनी हो, दुबई मॉल को देखना तो बनता है। मॉल हमेशा ही लोगों से गुलजार रहता है। यहां से आप कपड़ों, ज्यूलरी, मेकअप, डेकोरेशन, सुविनियर मतलब कहें तो हर छोटी से बड़ी चीज़ की शापिंग कर सकते हैं।

    म्यूजियम ऑफ फ्यूचर

    'म्यूजियम ऑफ फ्यूचर' पूरे 30 हजार वर्गमीटर के एरिया में बना हुआ है। इसकी अनोखी बात है कि सात मंजिला इमारत में कोई पिलर नहीं है, जो वाकई बहुत अनोखी चीज़ है। यह म्यूजियम दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है, जिसकी आकृति आपको आश्चर्य में डाल सकती है। इस म्यूजियम की ऊंचाई 77 मीटर है और इसके आगे के हिस्से पर स्टेनलेस स्टील लगा है, जिसपर अरबी भाषा में इंस्पीरेशनल बातें लिखी हुई हैं। बिल्डिंग के अंदर आपको फ्यूचर से रूबरू होने का मौका मिलता है। इस म्यूजियम को बनाने में पूरी तरह से अत्याधुनिक टेक्नलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ह्यूमन मशीन रोबोट जैसे लेटेस्ट टेक्नलॉजी आपको यहां देखने को मिलेगी।

    खबरें और भी

    दुबई अंडरवॉटर जू

    दुबई एक्वेरियम और अंडरवाटर ज़ू भी यहां की ऐसी जगह है, जो आपके ट्रिप को यादगार बना देगी। अगर आप बच्चों के साथ दुबई आए हैं, तब तो आपको यहां जरूर आना चाहिए। यह कई समुद्री जीव-जंतुओं का घर है। दुबई मॉल में स्थित, इस जू में 33,000 से ज्यादा जलीय जानवरों को देखने का मौका मिलता है। दुबई में फैमिली के साथ एन्जॉय करने के लिए इससे बेहतरीन कोई दूसरी जगह हो ही नहीं सकती। 

    Pic credit- freepik