Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगस्त में IRCTC दे रहा लद्दाख की वादियों में घूमने का सुनहरा मौका, यहां देखें पूरा खर्च और बुकिंग डिटेल्स

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 04:39 PM (IST)

    लद्दाख की खूबसूरत वादियां, शांत झीलें और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हमेशा से ही घुमक्कड़ों की बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर रहते हैं। ...और पढ़ें

    IRCTC के 'कम्फर्ट' पैकेज से 13 अगस्त को करें लेह, पैंगोंग और तुरतुक के दीदार (Image Source: AI-Generated)

    IRCTC के 'कम्फर्ट' पैकेज से 13 अगस्त को करें लेह, पैंगोंग और तुरतुक के दीदार (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप शहर की रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर, किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां आसमान सीधे जमीन से मिलता हो? नीली झीलें, ऊंचे-ऊंचे रहस्यमयी पहाड़ और सुकून भरी ठंडी हवाएं। जी हां, हम बात कर रहे हैं लद्दाख की, जो हर घुमक्कड़ की बकेट लिस्ट का अल्टीमेट सपना है।

    अगर आप भी यहां की दुनिया को अपनी आंखों से देखने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। IRCTC ने आपकी इस ख्वाहिश को हकीकत में बदलने के लिए एक बेहद खास टूर पैकेज पेश किया है-"लेह विद तुरतुक"। आइए आपको इस पैकेज से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देते हैं, ताकि आप जल्द ही अपनी ट्रिप की प्लानिंग शुरू कर सकें।

    Ladakh adventure trip

    (Image Source: Magnific) 

    टूर पैकेज की डिटेल्स

    यह 6 रात और 7 दिन का 'कम्फर्ट' क्लास का फिक्स्ड डिपार्चर फ्लाइट पैकेज है। सफर की शुरुआत ऐतिहासिक शहर हैदराबाद से होगी।

    • ट्रिप की तारीख: 13 अगस्त 2026
    • ट्रिप का मोड: फ्लाइट

    सफर में किन जगहों के होंगे दीदार?

    इस एक हफ्ते के ट्रिप में लद्दाख की सबसे खूबसूरत और मशहूर जगहों को शामिल किया गया है:

    • लेह: पहले दिन लेह पहुंचकर आप आराम करेंगे, ताकि वहां के मौसम में ढल सकें। शाम को लोकल मार्केट घूमेंगे। अगले दिन आपको शांति स्तूप, लेह पैलेस और भारतीय सेना को समर्पित 'हॉल ऑफ फेम' दिखाया जाएगा।
    • शाम वैली: यहां गुरुद्वारा पत्थर साहिब के दर्शन होंगे और आप 'मैग्नेटिक हिल' के उस रहस्यमयी खिंचाव को खुद महसूस करेंगे।
    • नुब्रा वैली: तीसरे दिन आपको दीक्षित और हुंडर गांव ले जाया जाएगा। यहां आप अपने खर्च पर ऊंट की सवारी का आनंद भी ले सकते हैं।
    • तुरतुक: चौथे दिन भारत के सबसे उत्तरी कोने में बसे तुरतुक गांव का दौरा होगा, जहां की संस्कृति और जीवनशैली बेहद अनोखी है।
    • पैंगोंग झील: पांचवें दिन आप 120 किलोमीटर लंबी, खारे पानी की उस अद्भुत पैंगोंग झील के पास होंगे, जो '3 इडियट्स' फिल्म के बाद से टूरिस्ट्स की पहली पसंद बन गई है। यह झील भारत और चीन दोनों देशों में फैली है।
    • वापसी का सफर: पैंगोंग से लेह वापस लौटते समय रास्ते में चांगला पास, थिकसे मोनेस्ट्री और शे पैलेस के नजारे भी देखने को मिलेंगे।

    visit Ladakh

    (Image Source: Magnific) 

    पैकेज में क्या-क्या है शामिल?

    IRCTC का यह पैकेज आपको पूरी तरह से रिलैक्स रखने के लिए बनाया गया है। इसमें ये सभी चीजें शामिल हैं:

    • हैदराबाद से लेह तक आने-जाने की फ्लाइट टिकट।
    • ठहरने का पूरा इंतजाम (लेह में 3 रातें, नुब्रा में 2 रातें और पैंगोंग में 1 रात)।
    • पूरे ट्रिप में 6 बार सुबह का नाश्ता, 6 बार दोपहर का खाना और 6 बार रात का खाना।
    • घूमने-फिरने के लिए शेयरिंग वाली नॉन-एसी गाड़ी।
    • जरूरी इनर लाइन परमिट, ट्रैवल इंश्योरेंस और स्मारकों की टिकट।
    • दूसरे दिन से छठे दिन तक टूर गाइड और एक खास कल्चरल शो।
    • हर दिन, हर व्यक्ति को एक लीटर पानी की बोतल।
    • इमरजेंसी के लिए गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर और सफर में मदद के लिए एक IRCTC टूर मैनेजर।

    कितना होगा खर्च?

    कमरे की शेयरिंग के हिसाब से इस ट्रिप का प्रति व्यक्ति खर्च कुछ इस प्रकार है:

    खबरें और भी

    • अकेले सफर करने पर (सिंगल ऑक्यूपेंसी): ₹55,640
    • दो लोगों के साथ (डबल ऑक्यूपेंसी): ₹54,380
    • तीन लोगों के साथ (ट्रिपल ऑक्यूपेंसी): ₹48,730
    • 5 से 11 साल का बच्चा (बेड के साथ): ₹36,970
    • 5 से 11 साल का बच्चा (बिना बेड के): ₹35,780
    • 2 से 4 साल का बच्चा: ₹35,720 (ध्यान दें: इस उम्र के बच्चे के पैसे बुकिंग के वक्त IRCTC के ऑफिस में नकद ही देने होंगे)।

    ट्रिप से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    लद्दाख काफी ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए ट्रिप पर जाने से पहले कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है:

    • कम ऑक्सीजन और ज्यादा ऊंचाई की वजह से 'एक्यूट माउंटेन सिकनेस' हो सकती है। इसलिए लेह पहुंचने का पहला दिन पूरी तरह से आराम के लिए ही होता है।
    • सावधानी के लिए यात्रा पर निकलने से पहले अपने डॉक्टर से पूछकर कुछ दवाएं ले सकते हैं।
    • शरीर को हाइड्रेटेड रखें। पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और ग्लूकोज पीते रहें। बहुत ज्यादा खाना खाने, शराब पीने और एंटी-डिप्रेसेंट दवाओं से बचें।
    • नुब्रा और पैंगोंग के टेंट/कैंप्स में बिजली सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही आती है। सुबह नहाने के लिए सोलर या बाल्टी से गर्म पानी मिलता है।
    • पैंगोंग में मोबाइल नेटवर्क, वाई-फाई, एटीएम, बैंक या पेट्रोल पंप की सुविधा नहीं है, इसलिए जरूरी कैश और अपनी दवाएं साथ लेकर ही जाएं। अगर आप ट्रिपल शेयरिंग रूम लेते हैं, तो तीसरे व्यक्ति के लिए सिर्फ एक एक्स्ट्रा गद्दा ही दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Mata Vaishno Devi के दर्शन का बना रहे हैं प्लान? IRCTC लाया 5 दिनों का किफायती टूर, देखें पूरी डिटेल्स

    यह भी पढ़ें- दुर्गापूजा में फैमिली ट्रिप का सुनहरा मौका, IRCTC लाया शिरडी, उज्जैन, कामाख्या समेत कई टूर पैकेज