यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Navami पर दर्शन के लिए बेहद खास हैं दिल्ली के ये प्रचीन राम मंदिर, मिनटों में होता है सुकून का अहसास
हिंदू धर्म में राम नवमी (Ram Navami 2024) का विशेष महत्व होता है। इस बार यह 17 अप्रैल बुधवार को मनाई जा रही है जिसके साथ ही चैत्र नवरात्रि का भी समापन ...और पढ़ें

HighLights
- इस साल चैत्र माह की राम नवमी तिथि 17 अप्रैल को है।
- राम नवमी का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है।
- अयोध्या जाने का प्लान नहीं बना पा रहे, तो दिल्ली के इन प्रचीन राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ram Navami 2024: चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन देशभर में राम नवमी मनाई जाती है। इस बार यह 17 अप्रैल, बुधवार को है। मान्यता है, कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। जाहिर है, इस बार अयोध्या में बने राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ सकती है, जिसे लेकर प्रशासन ने भी कई गाइडलाइंस जारी की हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और इस खास दिन पर भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं, दिल्ली के कुछ प्राचीन राम मंदिर।
द्वारका

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-7 में स्थित भगवान श्रीराम का यह मंदिर काफी प्राचीन है। राम नवमी के दिन आप यहां विजिट करके प्रभु राम का आशीर्वाद ले सकते हैं। दिल्ली के आसपास रहने वाले कम ही लोग इस मंदिर के बारे में जानते हैं, लेकिन आपको यहां दूर-दूर से आए श्रद्धालु दिख जाएंगे।
नजदीकी मेट्रो स्टेशन- द्वारका सेक्टर-9
यह भी पढ़ें- कैसे मनाएं राम नवमी?
लोधी रोड

राम नवमी पर दर्शन करने के लिए लोधी रोड पर स्थित ये दक्षिण भारतीय राम मंदिर भी काफी फेमस है। प्रभु राम का यह मंदिर अपनी वास्तुकला शैली के लिए जाना जाता है। यहां के गर्भगृह में भगवान राम, मां सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान विराजमान हैं।
नजदीकी मेट्रो स्टेशन- जेएलएन स्टेडियम
विवेक विहार

दिल्ली के विवेक विहार में स्थित राम मंदिर की भी काफी मान्यता है। राम नवमी पर यहां दर्शन करने का मौका बेहद खास है। बता दें, इस मंदिर के पास ही श्री बालाजी मंदिर भी है, ऐसे में एक ही साथ आप दो दर्शन का लाभ उठा सकते हैं।
खबरें और भी
नजदीकी मेट्रो स्टेशन- दिलशाद गार्डन
अशोक विहार

दिल्ली के अशोक विहार में भगवान राम मंदिर का ये मंदिर अयोध्या में बने राम मंदिर के से काफी मिलता-जुलता लगता है। इस मंदिर का शिखर करीब 100 फीट ऊंचा है। ऐसे में अगर आप अभी अयोध्या का प्लान नहीं बना पा रहे हैं, तो इस मंदिर का दर्शन करके भी मन की शांति पा सकते हैं।
नजदीकी मेट्रो स्टेशन- केशव पुरम
यह भी पढ़ें- इन 5 जगहों के बिना अधूरी है दिल्ली की सैर, वीकेंड पर बना सकते हैं घूमने का प्लान
Picture Courtesy: Instagram