Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कब्र खोदकर निकालते हैं लाश, फिर नए कपड़े पहनाकर पिलाते हैं सिगरेट… क्या आपने कभी ऐसी रस्म सुनी है?

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 01:37 PM (GMT+05:30)

    इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर रहने वाली टोराजा जनजाति (Indonesian Tribes) की अंतिम संस्कार की रस्में (Strange Funeral Rituals In Indonesia) बेहद अनो ...और पढ़ें

    लाशों के साथ अजीबोगरीब रस्म अदा करते हैं इंडोनेशिया की टोराजा जनजाति के लोग (Image Credit: Instagram/claudiosieberphotography)
    लाशों के साथ अजीबोगरीब रस्म अदा करते हैं इंडोनेशिया की टोराजा जनजाति के लोग (Image Credit: Instagram/claudiosieberphotography)

    HighLights

    1. हर देश, हर संस्कृति अपनी अनूठी परंपराओं और मान्यताओं को समेटे हुए है।
    2. इंडोनेशिया का एक समुदाय नियमित अंतराल पर अपने प्रियजनों को कब्र से निकालता है।
    3. मान्यता है कि इस प्रक्रिया से मृतक की आत्मा प्रसन्न होती है और परिवार को आशीर्वाद देती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कभी आपने सोचा है कि मृत्यु के बाद क्या होता है? बता दें, दुनिया के अलग-अलग कोनों में लोग इस सवाल का जवाब अलग-अलग तरीकों (Strange Funeral Rituals) से देते हैं। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर रहने वाली टोराजा जनजाति (Indonesian Tribes) के लोग मृत्यु को जीवन का एक और अध्याय मानते हैं। वे अपने मृतकों को इतना प्यार करते हैं कि उनकी मृत्यु के बाद भी उनका ख्याल रखते हैं।

    जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इस जनजाति के लोग अपने पूवर्जों को कब्र से बाहर निकाल कर नए कपड़े पहनाते हैं और उनके साथ बातचीत भी करते हैं। वे मानते हैं कि मृतकों की आत्माएं अभी भी उनके साथ हैं और उन्हें देखती हैं। इस प्रक्रिया को 'मानेने' (Unique Burial Practices In Indonesia) कहते हैं। बता दें, यह एक सालाना त्योहार है जिसमें पूरे समुदाय के लोग मिलकर अपने पूर्वजों का सम्मान करते हैं।

    (Image Credit: Instagram/claudiosieberphotography)

    मृतकों के साथ रहने की अनोखी परंपरा

    इंडोनेशिया में टोराजा जनजाति के लोग अपने मृतकों को कब्र से निकाल कर उन्हें नए कपड़े पहनाते हैं और उनके साथ बातचीत भी करते हैं। वे मानते हैं कि मृतकों की आत्माएं अभी भी उनके साथ हैं और उन्हें देखती हैं। इस प्रक्रिया को 'मानेने' कहते हैं। यह एक सालाना त्योहार है जिसमें पूरे समुदाय के लोग मिलकर अपने पूर्वजों का सम्मान करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये लोग ऐसा क्यों करते हैं? ऐसे में, आपको बता दें कि टोराजा लोगों का मानना है कि जब तक अंतिम संस्कार का अनुष्ठान पूरा नहीं हो जाता, तब तक मृतक की आत्मा इस दुनिया से पूरी तरह से विदा नहीं होती है, इसलिए वे अपने प्रियजनों के साथ लंबे समय तक रहना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- सड़क किनारे बच्चों को सुलाकर रोमांटिक डेट पर निकल जाते हैं मां-बाप, हैरान कर देगा इस देश का यह अजीबोगरीब रिवाज

    (Image Credit: Instagram/claudiosieberphotography)

    पूर्वजों के साथ जुड़ने का अनोखा तरीका

    कल्पना कीजिए, आप इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर हैं। अगस्त का महीना है और आप एक अजीबोगरीब दृश्य देखते हैं। लोग कब्रों को खोल रहे हैं और उनमें से कंकाल निकाल रहे हैं। ये कंकाल साफ-सुथरे हैं, नए कपड़े पहने हुए हैं और फिर लोग इन्हें नहला-धुलाकर खाना पीना खिला रहे हैं और फिर इन लाशों के हाथ में सिगरेट भी दे रहे हैं! जी हां, इस रस्म के पीछे उनकी मान्यता है कि मृत्यु के बाद भी जीवन चलता रहता है और इस तरह वे अपने पूर्वजों के साथ जुड़े रहते हैं।

    खबरें और भी

    (Image Credit: Instagram/claudiosieberphotography)

    हर साल उत्साह से मनाते हैं जश्न

    इस जश्न के बाद, वे कब्रों को साफ करते हैं और मृतकों को फिर से दफना देते हैं। यह रस्म हर साल दोहराई जाती है। वे मृत शरीरों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष ध्यान देते हैं। हाल ही में मरने वाले लोगों के शरीर को कई महीनों तक घर में ही रखा जाता है। इस उत्सव में लोग बेहद उत्साहित होते हैं, नाचते-गाते हैं और भैंसों से लेकर सूअरों तक की बलि देते हैं। अमीर लोग ज्यादा जानवरों की बलि देते हैं। कभी-कभी तो सौ सूअर और दस भैंसों तक की बलि दी जाती है। बलि के मांस को सभी मेहमानों को खिलाया जाता है। हैरानी की बात यह है कि छोटे बच्चों को खोखले पेड़ों में दफनाया जाता है।

    यह भी पढ़ें- जहरीली चींटियों से कटवाने के बाद ही मर्द बन पाते हैं यहां के लड़के, प्रथा को पूरा किए बिना शादी भी नहीं मुमकिन