यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Korean Tourist Place: आपका भी है कोरिया घूमने का ख्वाब, तो K-Drama में दिखाई इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर
Korean Tourist Place साउथ कोरिया की राजधआनी सियोल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिकता के साथ दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बीते ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Korean Tourist Place: इन दिनों दुनियाभर में कोरियन ड्रामा काफी तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। लोग न सिर्फ इनकी कहानी पसंद कर रहे हैं, बल्कि इनमें दिखाई जाने वाली कोरियन चीजों के प्रति भी काफी आकर्षित हो रहे हैं। चाहे कोरियन डिशेज हो, आउटफिट्स हो या फिर ब्यूटी केयर इन दिनों लोगों के बीच तेजी से इनका चलन बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा इन शोज में कोरिया की कई ऐसी खूबसूरत जगह भी दिखाई जाती है, जो लोगों का मन मोह लेती है।
अगर आप भी कोरियन ड्रामा के शौकीन हैं और इनमें दिखाई जाने वाली जगहों पर जाने का ख्वाब देखते हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको साउथ कोरिया की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपने अक्सर के-ड्रामा में देखा होगा-
नामसान टावर
सेंट्रल सियोल में मौजूद नामसान टावर एक कम्युनिकेशन और ऑब्जर्वेशन टावर है, जो नामसान पर्वत पर स्थित है। यह खूबसूरत टावर कई के-ड्रामा में नजर आ चुका है, जिनमें माय लव फ्रॉम द स्टार, लीजेंड आफ द ब्लू सी और क्रैश लैंडिंग ऑन यू आदि शामिल हैं।
जेजू आईलैंड
साउथ कोरिया में मौजूद जेजू आईलैंड यहां की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह कोरिया की सबसे रोमांटिक जगह भी मानी जाती है। यही वजह है कि वन सनी डे, द लीजेंड ऑफ द ब्लू सी, माय लवली सैम सून और समर गाइज जैसे कई के-ड्रामा में जेजू आईलैंड की खूबसूरती देखने को मिली है।
खबरें और भी
म्योंगडॉन्ग शॉपिंग स्ट्रीट
अगर आप घूमने फिरने के साथ ही शॉपिंग करने के भी शौकीन हैं, तो सियोल का म्योंगडॉन्ग शॉपिंग स्ट्रीट आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। यहां आप कई अलग-अलग चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं। सियोल की यह मशहूर शॉपिंग स्ट्रीट बॉयज ओवर फ्लॉवर्स, माय गॉड और शॉपिंग किंग लुई जैसे के-ड्रामा में दिखाई गई है।
देओकसुंग पैलेस
सियोल में मौजूद देओकसुंग पैलेस एक शाही महल है, जिसे जोशी जोसियन राजवंश द्वारा बनवाया गया था। इसकी खूबसूरती हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। गार्जियन- द ओनली एंड ग्रेट गॉड, मिस्टर सनशाइन और द ग्राउंड ग्राउंड जैसे कोरियन ड्रामा में यह पैलेस नजर आ चुका है।
बुकचोन हनोक विलेज
बुकचोन हनोक विलेज सियोल में एक ऐतिहासिक जगह है, जो पारंपरिक कोरियाई हनोक का घर है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस खूबसूरत गांव को कोरियन शोज गॉब्लिन, मिस्टर सनशाइन और द किंग इटरनल मोनार्क में भी दिखाया गया है।
Picture Courtesy: Freepik