यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Solo Travellers के लिए बेस्ट है थाईलैंड, इन 5 जगहों पर मिलेगा सुकून-एडवेंचर और मजा
अगर आप किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहां आपको सुकून एडवेंचर और मजा मिले तो थाईलैंड आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा। आप यहां Solo Travel भी कर सकते हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- सोलो ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- Solo Travellers के लिए थाईलैंड एक बेहतरीन ऑप्शन है।
- यहां आप खूबसूरत पलों को एंजॉय कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुकून के पल बिताने के लिए लोग ट्रैवल करना पसंद करते हैं। कोई पहाड़ों पर जाना चाहता है तो किसी को Beach पसंद आता है। वैसे तो भारत में घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं जो आपको जन्नत का एहसास करा सकती हैं लेकिन हर किसी का सपना विदेश जाने का होता है। आपने देखा होगा ज्यादातर लोग ग्रुप में (फैमिली या फ्रेंड्स के साथ) ट्रिप पर जाते हैं। इससे मजा तो दोगुना हो ही जाता है, साथ ही आप बजट में ट्रैवल कर सकते हैं।
अगर आप इस गर्मी Solo Travel करने की सोच रहे हैं और आप विदेश जाना चाहते हैं तो आपके लिए थाईलैंड से बेहतर कोई जगह नहीं हाे सकती है। आप अपने बजट में थाईलैंड जाने का प्लान बना सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में थाईलैंड की कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप यहां अकेले खूब एंजॉय कर सकते हैं। खास बात तो ये है कि आप बिना वीजा के यहां जा सकते हैं। आइए उन जगहाें के बारे में विस्तार से जानते हैं-
चियांग माई
नॉर्थ थाईलैंड में बसा चियांग माई एक शांत और सांस्कृतिक शहर है। यहां 300 से भी ज्यादा बुद्ध मंदिर देखने को मिलेंगे। आप यहां ध्यान और आत्मचिंतन कर सकते हैं। चियांग राय मंदिर, यहां के खूबसूरत मंदिरों में से एक है। Wat Phra That Doi Suthep नाम का मंदिर जाने के लिए आपको पहाड़ चढ़ना पड़ेगा। हालांकि यहां से पूरे शहर का नजारा देखने लायक होता है।
यह भी पढ़ें: ...तो इसलिए है थाइलैंड सबसे बेहतर रोमांटिक जगह
पाई
चियांग माई से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित पाई एक छोटा लेकिन बेहद सुंदर और सुकून भरा शहर है। यह जगह खासतौर पर बैकपैकर्स और सोलो ट्रैवलर्स में ज्यादा फेमस हो रही है। आप यहां नदी किनारे चाय की चुस्की ले सकते हैं। लोकल नाइट मार्केट भी जा सकते हैं।
खबरें और भी
.jpg)
image credit- thailand/thailandinsider
फुकेट
फुकेट थाईलैंड का सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। यहां पर सफेद रेत वाले बीच, नीला पानी और स्पा ट्रीटमेंट किसी भी ट्रैवलर को तरोताजा कर सकते हैं। अगर आप बीच पर कुछ समय बिताना चाहते हैं तो पटोंग बीच जा सकते हैं। यहां का प्राकृतिक नजारा बहुत आकर्षित होता है। इसके अलावा यहां स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
खाओ सॉक नेशनल पार्क
अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो आपको खाओ सॉक नेशनल पार्क जरूर जाना चाहिए। यह दुनिया के सबसे पुराने वर्षा वनों में से एक है और यहां का Cheow Lan Lake दुनिया भर में मशहूर है। आप यहां जंगल सफारी कर सकते हैं। झील के बीच बने फ्लोटिंग हाउस में रात बिता सकते हैं। वहीं कायाकिंग के लिए भी ये जगह बेस्ट है।
.jpg)
image credit- instagram/thailandinsider
बैंकॉक
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आपको आधुनिकता और परंपरा का अनोखा मेल देखने को मिलता है। यहां का ट्रांसपोर्ट सिस्टम, मार्केट और स्ट्रीट फूड आपको एक अलग ही रोमांच का अनुभव कराएंगे। यहां के फ्लोटिंग मार्केट्स किसी अजूबे से कम नहीं हैं। इन मार्केट्स में आप नावों पर बिकते ताजे फल, सब्जियां और लोकल स्नैक्स खरीद सकते हैं।
ध्यान रखें ये बातें
- लोकल सिम जरूर लें ताकि आप अपनों से कनेक्टेड रहें।
- मंदिरों में जाते समय कपड़ों का ध्यान रखें।
- रात में सुनसान जगहों पर जाने से बचें।
यह भी पढ़ें: खतरनाक और अजीबो-गरीब एक्सपीरियंस के लिए थाईलैंड की ये जगहें हैं दुनियाभर में मशहूर