Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत में बढ़ रहा Haunted Places घूमने का क्रेज, जानें कौन-सी भूतिया जगहें हैं लोगों की पहली पसंद

    Updated: Fri, 07 Mar 2025 04:57 PM (IST)

    आज ट्रैवल का मतलब सिर्फ खूबसूरत पहाड़ों या समुद्र किनारे की शांत जगहों तक सीमित नहीं है। भारत में Paranormal Tourism का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। यह वो ...और पढ़ें

    भारत में बढ़ रहा Paranormal Tourism का ट्रेंड, पढ़ें किन भूतिया जगहों पर जाना पसंद कर रहे लोग (Image: Freepik)
    भारत में बढ़ रहा Paranormal Tourism का ट्रेंड, पढ़ें किन भूतिया जगहों पर जाना पसंद कर रहे लोग (Image: Freepik)

    HighLights

    1. भारत में पैरानॉर्मल टूरिज्म का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है।
    2. कई लोग रोमांचक और डरावने अनुभवों की तलाश में रहते हैं।
    3. भारत के कुछ पैरानॉर्मल डेस्टिनेशन लोगों के बीच काफी फेमस हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी ऐसी भूतिया जगहों के बारे में सुना है, जहां लोग नए और रोमांचक अनुभवों की तलाश में जाते हैं? जी हां, भारत में अब Paranormal Tourism यानी भूतिया पर्यटन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। लोग अब अपनी छुट्टियों में सिर्फ सुकून और शांति नहीं, बल्कि डर और रहस्य की दुनिया का एहसास करने के लिए भी कुछ जगहों पर घूमना पसंद करते हैं।

    आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही भूतिया जगहों के बारे में, जहां लोग भूतों और अदृश्य शक्तियों का सामना करने का अनुभव करना चाहते हैं। आइए, यहां विस्तार से इसके बारे में जानते हैं और आपको बताते हैं भारत के कुछ फेमस पैरानॉर्मल डेस्टिनेशन्स (Haunted Places In India) के बारे में।

    पैरानॉर्मल टूरिज्म का ट्रेंड

    पैरानॉर्मल टूरिज्म का क्रेज इस बात में है कि यह किसी सामान्य यात्रा से हटकर है। लोग अब सिर्फ धार्मिक या ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा नहीं करना चाहते, बल्कि वे रहस्यमय अनुभव भी हासिल करना चाहते हैं। इसके अलावा, इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इन रहस्यमयी जगहों के बारे में जानकारी और घटनाओं को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाया है, जिससे लोगों का उत्साह और बढ़ा है।

    यह भी पढ़ें- Adventure Lovers हैं तो आपके ल‍िए परफेक्‍ट है ये Hill Station, इन जगहों को जरूर करें एक्‍सप्‍लोर

    भारत की 5 भूतिया जगहें

    शिमला का चार्लीविला

    शिमला का चार्लीविला एक खूबसूरत जगह है, लेकिन यहां की भूतिया कहानियां किसी को भी डराने के लिए काफी हैं। कहा जाता है कि इस स्थान पर एक ब्रिटिश अधिकारी की मृत्यु हुई थी, और अब उनका भूत यहां पर दिखता है। कई पर्यटक और स्थानीय लोग यहां रात के समय अजीब आवाजें और साया देखने का दावा करते हैं। ये जगह अपने डरावने माहौल और रहस्यमयी घटनाओं के कारण काफी फेमस है।

    खबरें और भी

    राजस्थान का भानगढ़ किला

    राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ किला भी भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने रात के समय इस किले में एंट्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। यहां की सबसे मशहूर कहानी एक राजकुमारी और तांत्रिक की है। कहा जाता है कि तांत्रिक ने राजकुमारी को प्रेम के जाल में फंसाने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद जो हुआ वह बेहद रहस्यमयी और डरावना था।

    पुणे का शनिवारवाड़ा किला

    पुणे का प्रसिद्ध शनिवारवाड़ा किला एक ऐतिहासिक धरोहर है, लेकिन इसके साथ जुड़ी हुई कहानियां इसे भूतिया जगहों की लिस्ट में शामिल करती हैं। किले के बारे में यह कहा जाता है कि यहां एक भूतिया आवाजें सुनाई देती हैं। खासकर शनिवारवाड़ा के प्रांगण में, जहां लोग रात के समय अजीब आवाजें सुनते हैं। कई लोग दावा करते हैं कि रात के समय किले के आस-पास उन्हें चीखने की आवाज सुनाई देती है। ऐसे में, लोग रात को किले के पास जाने से डरते हैं।

    मेरठ का जीपी ब्‍लॉक

    मेरठ के कैंट क्षेत्र में स्थित एक पुराना बंगला ऐसा है, जिसमें लोग दिन में भी जाने से बचते हैं, रात का तो सवाल ही नहीं। यह बंगला 1950 से बंद पड़ा हुआ है और अब पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां एक महिला को घूमते हुए देखा है, तो कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां चार पुरुषों को मोमबत्ती की रोशनी में बैठे देखा है। इस तरह की रहस्यमयी घटनाओं के कारण लोग इस बंगले से दूर रहते हैं।

    कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी

    कोलकाता में स्थित नेशनल लाइब्रेरी, जो अपनी दुर्लभ किताबों के लिए जानी जाती है, वहीं यहां के डरावने किस्से भी काफी प्रसिद्ध हैं। यह लाइब्रेरी भारत की आजादी से पहले गवर्नर जनरल ऑफ इंडिया का आधिकारिक आवास हुआ करती थी। यहां आने वाले लोग मानते हैं कि इस जगह पर कोई अदृश्य शक्ति मौजूद है। इसके अलावा, कुछ लोगों ने यहां अजीब आवाजें सुनने का अनुभव भी साझा किया है। इन घटनाओं के कारण कई गार्ड्स रात की ड्यूटी करने से इंकार कर देते हैं।

    यह भी पढ़ें- जंगल सफारी के लिए बेस्ट हैं 6 नेशनल पार्क, नेचर के करीब वक्त बिताने का मिलेगा मौका