Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें, देखने को मिल जाएंगे बेहद खूबसूरत नजारे

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 07:00 PM (IST)

    भारत में घूमने के लिए आपको कई सस्ती और खूबसूरत जगहें (Cheap places to visit in India) मिल जाएंगी जहां आप शांति से वेकेशन बिता सकते हैं। इन जगहों पर आप ...और पढ़ें

    कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें (Picture Courtesy: Instagram)
    कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं
    2. ये जगहें प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं
    3. इन जगहों पर कम बजट में भी घूमा जा सकता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में घूमने के लिए एक से एक जगहें हैं, जो अपनी सांस्कृति विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। इन वजहों से देश-विदेश से लोग इन जगहों पर घूमने आते हैं। कुछ जगहों पर घूमने के लिए आपको अच्छे खासे पैसों की जरूरत पड़ती है, तो वहीं कुछ लो-बजट जगहें (Places to Visit under 10k) भी हैं, जहां आप 10 हजार रूपए के अंदर भी घूमकर आ सकते हैं। आज हम आपको भारत की ऐसी ही 5 जगहों (Five cheapest places in India to visit) के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ेंगी और घूमने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन भी हैं।

    वाराणसी, उत्तर प्रदेश

    वाराणसी, जिसे बनारस भी कहा जाता है, दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह शहर अपने आध्यात्मिक महत्व, गंगा आरती और पुराने मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां आप गंगा घाट की सैर कर सकते हैं। दशाश्वमेध घाट और मणिकर्णिका घाट पर सुबह की नाव की सैर काफी आनंदायक होती है। साथ ही, यहां रुकने के लिए आपको काफी सस्ते होटल और धर्मशालाएं भी मिल जाएंगी। और बनारस के खाने की तो क्या ही बात करें। यहां की संकरी गलियों में आपको एक पर एक स्ट्रीट फूड्स खाने को मिल जाएंगे, जिनके जैसा स्वाद आपको और कहीं नहीं मिलेगा।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: जून-जुलाई में चाह‍िए ठंडक का ए‍हसास, तो घूम आएं Pachmarhi, मिनी कश्मीर के नाम से मशहूर है ये जगह

    जयपुर, राजस्थान

    राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने ऐतिहासिक किलों, महलों और रंग-बिरंगी संस्कृति के लिए मशहूर है। यहां के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स, जैसे हवा महल और जंतर मंतर देखने में इतने खूबसूरत हैं कि आपके लिए इनसे नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा, आपको यहां पर कई सस्ते होटल भी मिल जाएंगे, जिनका हर दिन का किराया काफी सस्ता है। जयपुर का रंग-बिरंगा मार्केट, जैसे- जौहरी बाजार और बापू बाजार से सस्ते में कपड़े और हैंडीक्राफ्ट्स भी खरीदे जा सकते हैं।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    ऋषिकेश, उत्तराखंड

    ऋषिकेश योग और अध्यात्म का केंद्र है और गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां आप आश्रमों में शहर के शोरगुल से दूर शांति से दिन बिता सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे कैम्पिंग और रिवर राफ्टिंग। यहां आपको कई होटल और धर्मशालाएं काफी किफायती दामों पर मिल सकते हैं।

    खबरें और भी

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मैक्लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश

    तिब्बती संस्कृति और शांत वातावरण के लिए मशहूर मैक्लॉडगंज बजट ट्रैवलर्स के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां आप तिब्बती फूड का मजा ले सकते हैं, किफायती स्टे भी मिल सकते हैं और पहाड़ों की खूबसूरती में शांति से बैठकर छुट्टी मना सकते हैं।

    उदयपुर, राजस्थान

    उदयपुर को "झीलों का शहर" कहा जाता है और यह अपने रॉयल पैलेस और सुंदर झीलों के लिए जाना जाता है। यहां आप फतेह सागर झील में नाव की सवारी कर सकते हैं, लोकल बाजारों से कपड़े और क्राफ्ट आइटम्स खरीद सकते हैं और यहां के होटल भी आपको कई होटल सस्ते दामों पर भी मिल जाएंगे।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: Ahmedabad के पास बसे हैं 4 खूबसूरत Hill Stations, इस गर्मी घूम कर तो आइए; दोगुना हाे जाएगा मजा