Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मानसून में जन्नत बन जाती हैं भारत की ये 5 जगहें, बारिश के मौसम में जरूर बनाएं घूमने का प्लान

    Updated: Tue, 27 May 2025 03:36 PM (GMT+05:30)

    बारिश का मौसम नेचर लवर्स को बहुत पसंद आता है। मानसून में भारत की कुछ जगहें (Monsoon Travel Destinations India) स्वर्ग जैसी सुंदर दिखती हैं। इसलिए इस म ...और पढ़ें

    बारिश के मौसम में बहुत सुहानी हो जाती हैं ये जगहें (Picture Courtesy: Instagram)
    बारिश के मौसम में बहुत सुहानी हो जाती हैं ये जगहें (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. मानसून के मौसम में भारत की जगहें बेहद खूबसूरत हो जाती हैं
    2. इन जगहों पर मानसून सीजन में घूमने का अलग ही मजा होता है
    3. बारिश के मौसम में इन जगहों पर खूब हरियाली छा जाती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम बड़ा ही सुहाना होता है। यह मौसम नेचर लवर्स को तो खूब भाता है। बरसात के कारण चारों ओर हरियाली छा जाती है, बादलों से घिरे आसमान और हवा की ताजगी किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी हैं। ऐसे सुहाने मौसम में घूमने का अपना ही मजा होता है। मानसून में भारत की कुछ जगहें (Monsoon Travel Destinations India) स्वर्ग जैसी नजर आती हैं। इसलिए अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

    मानसून में घूमने के लिए 5 बेस्ट जगहें (Best Places To Visit In Monsoon)

    एलेप्पी (केरल)

    केरल का वेनिस कहलाने वाला एलेप्पी मानसून में बेहद खूबसूरत और मनमोहक हो जाता है। यहां के बैकवॉटर, हाउसबोट और चारों ओर छाई हरियाली आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। इतना ही नहीं, नारियल के पेड़ों से घिरे गांव मानसून में एक खास शांति का अनुभव करवाते हैं।

    यह भी पढ़ें: अंग्रेजों के जमाने से सबका फेवरेट बना हुआ है Kempty Fall, क्‍या आप जानते हैं क‍िसने की थी इसकी खोज?

    कूर्ग (कर्नाटक)

    कर्नाटक का कूर्ग मानूसन में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के कॉफी बागान, झरने और पहाड़, बारिश के मौसम में और ज्यादा आकर्षक लगते हैं। यहां आप कई टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमने जा सकते हैं। मानसून में कूर्ग की सुंदरता दोगुनी हो जाती है।

    मुन्नार (केरल)

    मुन्नार मानसून में एकदम हटके नजर आता है। यहां के चाय के बागान, ठंडी हवाएं और पहाड़ आपका दिल खुश कर देंगी। बारिश के बाद यहां की हरियाली और बढ़ जाती है। पहाड़ों से बादल से घिरा आसमान देखने का अपना ही एक मजा है।

    खबरें और भी

    चेरापुंजी (मेघालय)

    चेरापुंजी दुनिया की सबसे नम जगहों में से एक है। यहां का नजारा मानसून में और मनोहर हो जाता है। यहां के झरने, गुफाएं, लिविंग रूट ब्रिज बारिश के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में एक बार चेरापुंजी जरूर जाना चाहिए।

    शिलॉन्ग (मेघालय)

    मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग मानसून में बेहद सुहाना हो जाता है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां के वॉटर फॉल्स, हिल्स आदि देखना काफी एडवेंचरस होता है। मानसून में आप शिलॉन्ग जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

    ये सभी जगहें न केवल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि मानसून में यहां का अनुभव और भी यादगार बन जाता है।

    यह भी पढ़ें: Kolkata के पास बसे 5 Hill Stations की देखने लायक है खूबसूरती, वेकेशन का मजा हाे जाएगा दोगुना