Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अप्रैल-मई में घूमने के लिए बेस्ट हैं पूर्वी भारत की ये 5 जगहें, शिमला-मनाली भी भरते हैं इनके आगे पानी

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 04:51 PM (IST)

    गर्मी में घूमने के लिए ज्यादातर लोग शिमला-मनाली का रुख करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूर्वी भारत में इनसे भी कई ज्यादा सुंदर जगहें हैं जो गर्मी ...और पढ़ें

    Travel Spots in Summer: गर्मी में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये जगहें (Picture Courtesy: Instagram)
    Travel Spots in Summer: गर्मी में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये जगहें (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. गर्मी में घूमने के लिए पूर्वी भारत की कुछ जगहें परफेक्ट है
    2. ये जगहें प्रकृति की खूबसूरती से सरोबार हैं
    3. इन जगहों की खूबसूरती आपको मोहित कर देंगी

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही लोग ठंडी और सुहावनी जगहों की तलाश करने लगते हैं। इस मौसम में ज्यादातर शिमला, मनाली, नैनीताल जैसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूर्वी भारत में प्रकृति की गोद में बसी कई ऐसी जगहें (East India travel) हैं, जहां आप गर्मी की चिलचिलाती धूप से राहत पा सकते हैं।

    यहां हम पूर्वी भारत की 5 सबसे बेस्ट हिल स्टेशन (hill stations) और टूरिस्ट सॉट्स के बारे में बताने वाले हैं, जो गर्मियों में घूमने (summer destinations) के लिए परफेक्ट हैं। 

    गर्मियों में घूमने के लिए पूर्वी भारत की 5 जगहें (Top 5 places in East India to Travel During Summer)

    दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

    (Picture Courtesy: Instagram)

    दार्जिलिंग, जिसे "पहाड़ियों की रानी" कहा जाता है, गर्मियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है, लेकिन गर्मियों में यह खासतौस से आकर्षक हो जाता है।

    क्यों जाएं?

    • कंचनजंघा का मनोरम दृश्य- टाइगर हिल से सन राइज के समय कंचनजंघा पर्वतमाला का नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है।
    • दार्जिलिंग टॉय ट्रेन- यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल यह ट्रेन घने जंगलों और चाय बागानों से गुजरती है।
    • चाय बागान- यहां के मशहूर चाय बागानों में घूमना और ताजा चाय का स्वाद लेना एक यादगार अनुभव है।

    यह भी पढ़ें: अपनी खूबसूरती से आपका दिल जीत लेंगी भारत की ये 6 जगहें, मिलेगा फॉरेन ट्रिप जैसा अनुभव

    गंगटोक, सिक्किम

    (Picture Courtesy: Instagram)

    सिक्किम की राजधानी गंगटोक एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

    क्यों जाएं?

    • रुमटेक मठ- यह तिब्बती बौद्ध धर्म का मुख्य केंद्र है और यहां का शांत वातावरण मन को शुद्ध कर देता है।
    • त्सोम्गो लेक- यह झील बर्फ से ढकी पहाड़ियों से घिरी हुई है और गर्मियों में यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।
    • नेथुला दर्रा- भारत-चीन सीमा पर स्थित यह दर्रा एडवेंचर प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

    शिलांग, मेघालय

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मेघालय की राजधानी शिलांग को "पूर्व का स्कॉटलैंड" कहा जाता है। यहां की हरियाली, झरने और मौसम गर्मियों में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

    क्यों जाएं?

    • एलिफेंटा फॉल्स- यह झरना हाथी के आकार का है और गर्मियों में यहां पिकनिक मनाने का अलग ही मजा है।
    • उमियम झील- नौका विहार और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए यह झील मशहूर है।
    • लिविंग रूट ब्रिज- चेरापूंजी के पास स्थित यह जीवित पुल प्रकृति का एक अनोखा करिश्मा है।

    पुरी, ओडिशा

    खबरें और भी

    (Picture Courtesy: Instagram/ X (Formerly Twitter)

    अगर आप समुद्र की ठंडी हवा का आनंद लेना चाहते हैं, तो पुरी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह ओडिशा का मशहूर तीर्थस्थल और पर्यटन स्थल है।

    क्यों जाएं? 

    • जगन्नाथ मंदिर- यह एक प्राचीन और पवित्र मंदिर है, जहां हजारों श्रद्धालु आते हैं।
    • पुरी बीच- यहां का सुनहरी रेत और लहरें पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।
    • चिल्का झील- एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, जहां डॉल्फिन देखने का अनुभव कभी न भूलने वाला है।

    सुंदरबन, पश्चिम बंगाल

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अगर आप वन्यजीव प्रेमी हैं, तो सुंदरबन नेशनल पार्क गर्मियों में घूमने के लिए एक रोमांचक जगह है।

    क्यों जाएं?

    • रॉयल बंगाल टाइगर- यहां आप दुनिया के सबसे बड़े बाघों को देख सकते हैं।
    • मैंग्रोव जंगल- यह दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है, जो अपने अनोखे ईको-सिस्टम के लिए जाना जाता है।
    • बोट सफारी- नदियों और जंगलों के बीच बोट सफारी का अनुभव रोमांच से भरपूर है।

    यह भी पढ़ें: 'भारत का स्कॉटलैंड' कहलाता है यह Hill Station, गर्मियों में घूमने के लिए है सबसे बेस्ट जगह