यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पिकनिक के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 7 जगहें, फ्रेंड्स या फैमिली के साथ जरूर बनाएं घूमने का प्लान
मार्च-अप्रैल का महीना पिकनिक पर जाने के लिए सबसे बेस्ट होता है। इन महीनों में मौसम काफी सुहाना होता है और चारों तरफ रंग-बिरंगे फूल खिले होते हैं। ऐसे ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Best Picnic Spots In Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली न केवल अपने ऐतिहासिक स्मारकों और बिजी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर है, बल्कि यहां कई ऐसी शानदार जगहें (Scenic Spots In Delhi) भी हैं, जहां आप प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं।
मार्च-अप्रैल का महीना भी काफी सुहावना होता है। इन महीनों में न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही ठंड। इस वजह से पिकनिक मनाने के लिए यह समय बेस्ट माना जाता है। अगर आप दिल्ली में पिकनिक मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां 7 बेस्ट स्पॉट्स (Family Picnic Places In Delhi) की जानकारी दी गई है, जो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।
लोधी गार्डन
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
लोधी गार्डन दिल्ली की सबसे खूबसूरत और शांत जगहों में से एक है। यहां हरियाली, फूलों की क्यारियां और ऐतिहासिक मकबरे आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। यह जगह पिकनिक के लिए परफेक्ट है, क्योंकि यहां आप दोस्तों और परिवार के साथ घूमने, खेलने और आराम करने का आनंद ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi से महज 3 घंटे की दूरी पर हैं ये 5 जगहें, एक दिन की छुट्टी में भी मजे से बनेगा घूमने का प्लान
नेहरू पार्क
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित नेहरू पार्क एक शांत और सुंदर जगह है। यहां लंबे-लंबे पेड़, हरे-भरे लॉन और साफ-सुथरे रास्ते हैं, जो पिकनिक के लिए बिल्कुल सही हैं। बच्चों के लिए खेलने की जगह और बड़ों के लिए आराम करने के लिए बेंच भी उपलब्ध हैं।
खबरें और भी
संजय वन

(Picture Courtesy: Instagram)
संजय वन दिल्ली का एक मशहूर पिकनिक स्पॉट है, जो अपने घने जंगल और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां आप पेड़ों के नीचे बैठकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। यह जगह ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए भी बेहतरीन है।
हौज खास विलेज

(Picture Courtesy: Instagram)
हौज खास विलेज न केवल अपने कैफे और बुटीक्स के लिए मशहूर है, बल्कि यहां का हौज खास लेक भी पिकनिक के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। झील के किनारे बैठकर आप शांति का अनुभव कर सकते हैं और पिकनिक का आनंद ले सकते हैं।
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज

(Picture Courtesy: Instagram)
साकेत में स्थित गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज एक अनोखा और सुंदर पार्क है। यहां आप प्रकृति के साथ-साथ कला और संगीत का भी आनंद ले सकते हैं। यह जगह पिकनिक के साथ-साथ फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी बेहतरीन है।
बांसेरा पार्क
यमुना नदी के किनारे बना बांसेरा पार्क पिकनिक के लिए एक शानदार जगह है। इस पार्क में लगभग हर चीज बांस से बनी हुई है, जो इसे बेहद खूबसूरत बनाता है। यहां आप प्रकृति का आनंद ले सकते हैं और खुले मैदान में बैठकर पिकनिक मना सकते हैं। यह जगह सुबह और शाम के समय खासकर खूबसूरत लगती है।
दिल्ली रिज
दिल्ली रिज प्रकृति प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं और शहर के शोर-शराबे से दूर प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं। यह जगह पिकनिक के साथ-साथ एडवेंचर के शौकीनों के लिए भी बेहतरीन है।