Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Wildlife Lovers के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये Bird Sanctuaries, ठंड में कर सकेंगे रंग-बिरंगे पक्ष‍ियों का दीदार

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 03:37 PM (IST)

    सर्दियों में आप कहीं घूमने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं तो भारत में मौजूद ये बर्ड सेंचुरी (Top Bird Sanctuaries in India) आपको प्रकृति के करीब ले जाती है। ...और पढ़ें

    Top Bird Sanctuaries in India: भारत में घूमने के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये बर्ड सेंचुरीज। (Image Credit- Freepik)
    Top Bird Sanctuaries in India: भारत में घूमने के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये बर्ड सेंचुरीज। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Bird Sanctuaries घूमने का भी अपना ही मजा है।
    2. चिल्का लेक प्रवासी पक्षियों का बेहतरीन ठ‍िकाना होता है।
    3. नलसरोवर बर्ड सेंचुरी लोगों का पसंदीदा ठि‍काना है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। सर्दियों में लोग घूमने के ल‍िए बेताब रहते हैं। कोई Snow Fall का मजा लेने के ल‍िए पहाड़ों की ओर रुख करता है तो कि‍सी को Beach ज्‍यादा पसंद आते हैं। वहीं Wildlife Lovers की बात करें तो उन्‍हें नेशनल पार्क्स ज्‍यादा पसंद आते हैं। हालांक‍ि Bird Sanctuaries घूमने का भी अपना ही मजा है। सर्दियों में दुनियाभर से प्रवासी पक्षी इंड‍िया में आ जाते हैं। इस दौरान आप पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियां देख सकते हैं। अगर आपको पक्षियों को देखने का शौक है तो भारत में कई मशहूर बर्ड सेंचुरी (Top Bird Sanctuaries in India) मौजूद हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। हम आपको भारत के फेमस बर्ड सेंचुरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

    भरतपुर बर्ड सेंचुरी, राजस्‍थान (Bharatpur Bird Sanctuary)

    राजस्थान के भरतपुर में स्थित यह बर्ड सेंचुरी विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। ये करीब 29 वर्ग क‍िलोमीटर में फैला हुआ है। इसे प्रवासी पक्षियों का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां करीब साइबेरियन क्रेन, पेलिकन, स्टॉर्क और फ्लेमिंगो जैसे 366 से भी अधिक पक्षियों की प्रजातियां देखने को म‍िलती हैं। यहां करीब 379 फूल, 50 मछलियां और करीब 13 सांपों की प्रजातियों को करीब से देखा जा सकता है। यह जगह पक्षि‍यों की फोटोग्राफी के लिए परफेक्‍ट है। साइकिल और रिक्शा राइड से आप यहां का आनंद ले सकते हैं। इसे पहले केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता था।

    यह भी पढ़ें: Adventure Sports का नाम सुनकर ही कांप जाती है रूह, तो डर को काबू करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    चिल्का लेक बर्ड सेंचुरी, ओडिशा (Chilika Lake Bird Sanctuary)

    एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिल्का लेक प्रवासी पक्षियों का बेहतरीन ठ‍िकाना होता है। सर्दियों में यहां करीब 160 से अधिक प्रजाति‍ के पक्षी देखने को म‍िलते हैं। इनमें फ्लेमिंगो, व्हाइट आइबिस और ग्रे हेरॉन प्रमुख हैं। ओडिशा में मौजूद चिल्का लेक बर्ड सेंचुरी करीब 40 मील में फैला हुआ है। बोटिंग के जरिए आप झील के चारों ओर पक्षियों की गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। फोटोग्राफी भी आप कर सकते हैं।

    नलसरोवर बर्ड सेंचुरी, गुजरात (Nalsarovar Bird Sanctuary)

    गुजरात के अहमदाबाद के पास स्थित नलसरोवर बर्ड सेंचुरी लोगों का पसंदीदा ठ‍िकाना माना जाता है। यहां ठंड के दिनों में 200 से अध‍िक प्रजात‍ि के पक्ष‍ी देखने को म‍िलते हैं। आप यहां फ्लेमिंगो, डक और साइबेरियन क्रेन का बड़ी संख्या में दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां बोट राइड का भी लुत्‍फ उठा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Best Tourist Spots के नाम से जाने जाते हैं भारत के ये च‍िड़ि‍याघर, बच्‍चों के साथ जरूर करें वि‍जिट

    सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी, हरियाणा (Sultanpur Bird Sanctuary)

    हरियाणा का सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी पक्षी प्रेमियों के लिए बेस्‍ट डेस्‍ट‍िनशन हो सकता है। यह करीब 1.43 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। सर्दियों में यहां रूस, पूर्वी यूरोप, साइबेरिया और तुर्कि‍ये से बड़ी संख्या में नॉर्दर्न शॉवलर, पाइड किंगफिशर, और ग्रे लेग गूज जैसे खानाबदोश पक्षी आते हैं। यह जगह वीकेंड पर घूमने के लिए भी बेस्‍ट है। इसके अलावा यहां निवासी पक्षि‍यों की 250 से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं।

    रंगनाथिटू बर्ड सेंचुरी, कर्नाटक Ranganathittu Bird Sanctuary

    कर्नाटक राज्‍य में रंगनाथिटू बर्ड सेंचुरी की खूबसूरती देखने लायक होती है। रंगनाथिटु बर्ड सेंचुरी करीब 40 एकड़ में फैला हुआ है। यहां करीब 170 से भी अधिक पक्षी की प्रजातियों को करीब से देखा जा सकता है। यहां सर्दियों में पेलिकन, ओपनबिल स्टॉर्क और स्पूनबिल जैसे पक्षी आते हैं। बोटिंग और वाइल्डलाइफ सफारी के जरिए आप यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh में मशहूर हैं ये National Parks, वाइल्‍डलाइफ के शौकीन एक बार जरूर करें वि‍जिट