विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धरती पर स्वर्ग का एहसास कराता है केरल का मुन्नार हिल स्टेशन, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Published: Sat, 18 Jan 2025 06:59 PM (IST)

भारत में घूमने-फिरने के लिए कई सारी जगह मौजूद हैं। यहां कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं तो धरती पर ही ...और पढ़ें

मुन्नार के इन जगहों को करें एक्सप्लोर
मुन्नार के इन जगहों को करें एक्सप्लोर

HighLights

  1. भारत अपनी विविधता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।
  2. यहां कई खूबसूरत जगह हैं, तो धरती पर स्वर्ग का एहसास कराती हैं।
  3. केरल का मुन्नार इन्हीं में से एक है, जो नेचुरल खूबसूरती से भरा हुआ है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत विविधताओं का देश है। यहां हर राज्य की अपनी अलग बोली, रहन-सहन और खानपान है, जिससे रूबरू होने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। घूमने के लिए भी यहां कई खूबसूरत जगह हैं, जिनमें से एक साउथ इंडिया में बसा केरल है।

केरल नेचुरल ब्यूटी से भरा एक प्रदेश है, जहां की हर एक जगह खूबसूरत और कैमरे में कैद करने लायक है। केरल के सुकून भरे बैकवॉटर हों, सन किस्ड बीच हों, जायकेदार चाय के बागान हों, मसालों की बागवानी हो, रिच आर्ट और कल्चर हो या टूरिस्ट को आकर्षित करते आसपास के हिल स्टेशन हों। केरल के हर कोने में प्रकृति की खूबसूरती झलकती है।

यह भी पढ़ें-  Snowfall का मजा लेने के लिए भारत की ये 5 जगहें हैं परफेक्ट, सैलानियों का लगा रहता है तांता

क्यों खास है मुन्नार हिल स्टेशन?

केरल के आसपास के हिल स्टेशन में एक जगह मुन्नार है। मुन्नार केरल के दक्षिण घाट पर्वतीय क्षेत्र के इडुक्की जिले में स्थित एक स्थान है, जो खूबसूरत डैम और चाय की बागवानी के लिए मशहूर है। ऐसे में अगर आप भी केरल की ट्रिप पर जा रहे हैं, तो मुन्नार जरूर जाएं और यहां की इन खूबसूरत जगहों का आनंद जरूर लें।

मट्टुपेट्टी डैम

इडुक्की जिले में स्थित मट्टुपेट्टी डैम एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। आप यहां झील के स्थिर पानी में बोटिंग करने का आनंद ले सकते हैं। यहां की हरियाली और टी-प्लांटेशन इस डैम को वॉटर स्टोरेज के अलावा एक सुंदर टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी बनाता है।

टी-म्यूजियम और टी-प्रोसेसिंग

मुन्नार में 50 से ज्यादा चाय के बागान हैं। यहां मौजूद टी-फैक्ट्री में चाय के बागान के साथ टी-प्रोसेसिंग की बारीकी भी दिखाई जाती है। इस टी-गार्डन में फोटो खिंचवाना किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है।

अट्टुकड़ वाटरफॉल

मुन्नार और पल्लीवसल के बीच स्थित अट्टुकड़ वाटरफॉल एक लंबा ट्रेकिंग रूट है। 100 फीट ऊपर इन झरनों से गिरते पानी ऊपर से मोतियों की तरह गिरते नजर आते हैं, तो देखने में बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं।

इरावीकुलम नेशनल पार्क

इस उद्यान में 12 साल में एक बार मिलने वाला फूल नीलकुरिंजी खिलता है। साथ ही यहां तरह-तरह के जानवर और वनस्पति संरक्षित कर के रखे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर दुर्लभ प्रजाति के हैं। यह नेशनल पार्क लुप्त होने वाली जीव 'नीलगिरि ताहर' के लिए खास जाना जाता है। चाय की हरी भरी बागान और परत दर परत जैसे पहाड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

यह भी पढ़ें-  Snowfall देखने के लिए प्लान कर रहे हैं Nainital की ट्रिप, तो इन 5 जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।