Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taj Lake Palace: उदयपुर के इस पैलेस में होंगी परिणीति-राघव की शादी की रस्में, जानें इसकी खासियत

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 02:17 PM (IST)

    Taj Lake Palace राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। शादी उदयपुर में होने वाली है। शादी की रस्में ताज लेक पैलेस और लीला पैलेस ...और पढ़ें

    Taj Lake Palace: क्या है ताज लेक पैलेस की खासियत
    Taj Lake Palace: क्या है ताज लेक पैलेस की खासियत

    HighLights

    1. ताज लेक पैलेस पिछोला झील पर स्थित है।
    2. इस महल का एक बड़ा हिस्सा सफेद संगमरमर से बनाया गया है।
    3. यह रॉयल जगह अपनी खूबसूरती से लोगों का मन मोह लेती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Taj Lake Palace: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 24 सितंबर को ये कपल उदयपुर में सात फेरे लेंगे। सभी की निगाहें इस जोड़े पर टिकी है। खबरों के अनुसार, शादी की कुछ रस्में ताज लेक पैलेस में होंगी, तो कुछ लीला पैलेस में होंगी। हालांकि शादी में शरीक होने वाले मेहमान ताज लेक पैलेस में ठहरेंगे। यह उदयपुर में स्थित एक फाइव स्टार होटल है। तो आइए जानते हैं, ताज लेक पैलेस की क्या है खासियत।

    ताज लेक पैलेस बहुत ही खास जगह है। इसे जल महल के नाम से भी जाना जाता है। दुनियाभर से लोग इसकी सुंदरता को देखने आते हैं। जो झील के बीच स्थित है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Taj Lake Palace, Udaipur (@tajlakepalace)

    पहले यह उदयपुर का मशहूर जल महल था। मेवाड़ राजवंश के महाराजा जगत सिंह द्वितीय ने 1746 में इस महल को बनवाया था। यह रॉयल जगह अपनी खूबसूरती से लोगों का मन मोह लेती है। इस पैलेस का फिल्म जगत से पुराना नाता है। यहां धड़क, राम-लीला जैसी कई बड़ी फिल्मों की शुटिंग हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें: बच्चों के साथ बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इन जगहों को अपनी ट्रेवल लिस्ट में करें शामिल

    View this post on Instagram

    A post shared by Taj Lake Palace, Udaipur (@tajlakepalace)

    ताज लेक पैलेस पिछोला झील के जग निवाल आइलैंड पर स्थित है। इस महल को दूर से देखने पर पानी पर तैरता हुआ नजर आता है। इसे देखकर जादुई अनुभव होता है। इस रिसोर्ट से आप अद्भूत नजारे देख सकते हैं। इसकी गिनती दुनिया के सबसे आलिशान होटलों में की जाती है। जहां मेहमानों का स्वागत भव्य तरीके से किया जाता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    इस महल का एक बड़ा हिस्सा सफेद संगमरमर का उपयोग करके बनाया गया है, जो सफेद मोती की तरह दिखता है। इस संगमरमर को मकराना (राजस्थान) से मंगवाया गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hoysala Temple: यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल हुआ यह मंदिर, जानें क्या है इसकी खासियत

    Pic Credit: Instagram/parineetichopra/tajlakepalace/