Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स‍िटी ऑफ लेक्‍स ही नहीं, White City के नाम से भी फेमस है उदयपुर; दिलचस्‍प है इसके पीछे की कहानी

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 02:11 PM (IST)

    उदयपुर जिसे व्हाइट सिटी के नाम से भी जाना जाता है राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है। यह झीलों का शहर और पूर्व का वेनिस भी कहलाता है। अरावली की पहाड़ियों स ...और पढ़ें

    क्‍या है उदयपुर का इत‍िहास (Image Credit- Instagram)
    क्‍या है उदयपुर का इत‍िहास (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. उदयपुर राजस्‍थान का बेह‍द खूबसूरत शहर है।
    2. इसकी खूबसूरती का ज‍िक्र तो पूरी दुन‍िया में होता है।
    3. इस शहर को कई नामों से जाना जाता है।

     लाइफस्टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत अपनी व‍िवि‍धताओं के चलते पूरी दुन‍िया में फेमस है। यहां घूमने फ‍िरने के ल‍िए एक से एक जगहें मौजूद हैं। हमारे यहां सबसे खूबसूरत राज्‍यों की बात होती है तो राजस्‍थान का नाम सबसे पहले ल‍िया जाता है। राजस्‍थान का हर एक शहर पूरी दुन‍िया में अपनी अनोखी पहचान रखता है। यहां के कई शहरों को रंगों के नाम से जाना जाता है। जयपुर को गुलाबी शहर, तो जैसलमेर गोल्‍डन और जोधपुर ब्‍लू स‍िटी के नाम से मशहूर है।

    वहीं राजस्‍थान के उदयपुर को व्‍हाइट स‍िटी के नाम से जानते हैं। ये भी राजस्‍थान का सबसे खूबसूरत शहर है। इसे झीलों का शहर और पूर्व का वेन‍िस भी कहा जाता है। ये अपनी खूबसूरती और राजसी शान के लिए दुनिया भर में मशहूर है। अरावली की पहाड़ियों से घिरा ये शहर झीलों, महलों और हवेलियों के लिए जाना जाता है। यहां की गलियों में चलते हुए आपको हर मोड़ पर इतिहास, कला और संस्कृति की झलक देखने को म‍िलेगी।

    यहां का शांत माहौल, पारंपरिक राजस्थानी मेहमाननवाजी और झील किनारे का नजारा हर टूर‍िस्‍ट को मंत्रमुग्ध कर देता है। दिन हो या रात, उदयपुर की खूबसूरती हर पल अपना अलग ही रंग दिखाती है। यही वजह है कि देश-विदेश से लोग यहां बार-बार आना पसंद करते हैं। लेक‍िन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि उदयपुर को व्‍हाइट स‍िटी क्‍याें कहते हैं और इसका इत‍िहास क्‍या है? अगर नहीं, तो आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाह‍िए। आइए उदयपुर से जुड़ी द‍िलचस्‍प बातें जानते हैं -\

    Image Credit- Instagram

    क्‍या है उदयपुर का इत‍िहास ?

    सबसे पहले हम उदयपुर के इति‍हास पर नजर डालते हैं। ये एक रॉयल स‍िटी है, जो सदियों तक मेवाड़ के शासकों की राजधानी रहा। इसे सबसे रोमांटिक शहरों में भी ग‍िना जाता है। बताया जाता है क‍ि एक बार महाराणा उदय सिंह को अरावली की पहाड़ियों में शिकार के दौरान एक संत से मिले। संत ने राजा को सलाह दी कि वे उपजाऊ घाटी में अपना राज्य बसाएं, जो ऊंची अरावली पहाड़ियों से सुरक्षित रहेगी। इसके बाद, महाराणा उदय सिंह ने 1557 ईस्वी में उदयपुर की नींव रखी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: गांधीनगर काे क्यों कहते हैं देश की सबसे हरी-भरी राजधानी? वजह जान लेंगे तो करेंगे सलाम

    खूबसूरत नजारों के ल‍िए फेमस है उदयपुर

    आज ये शहर अपने खूबसूरत नजारों और शाही इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां के प्राचीन स्मारक, भव्य महल, खूबसूरत मंदिर और झीलें लोगों को इस शाही जगह की ओर खींच कर ले आती हैं। अगर आप उदयपुर गए होंगे तो आपने देखा होगा क‍ि यहां के ज्‍यादातर महलों और घरों का रंग सफेद है।

    क्‍यों कहते हैं व्‍हाइट स‍िटी?

    अब आप सोच रहे होंगे क‍ि उदयपुर को व्‍हाइट स‍िटी क्‍यों कहा जाता है ताे हम आपको बता दें क‍ि यहां ऐसे कई राजा महाराजा रहे हैं ज‍िन्‍होंने यहां के महलों को खूबसूरत बनाने के ल‍िए उनके न‍िर्माण में सफेद संगमरमर का ही इस्‍तेमाल करवाया था। यहां के सफेद इमारतों की बात करें तो लेक पैलेस, जग मंद‍िर, सज्‍जन गढ़ महल, मानसून महल जैसी कई जगहें शाम‍िल हैं। यहां के ज्‍यादातर घर भी सफेद रंग में ही देखने को म‍िलते हैं।

    सफेद रंग में हैं ज्‍यादातर महलें

    ये सभी शांति और एकता का प्रतीक भी है। यहां के स‍िटी पैलेस, प‍िछोला लेक और फतेह सागर लेक, इस शहर को सफेद रंग में रंग देते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको कई राजपूत स्‍थापत्‍य कला (Architecture) के उदाहरण देखने को म‍िल सकते हैं। इनकी साफ झलक सफेद संगमरमर से बने महलों और इमारतों में देखने को म‍िलती है। ऐसे में ये शहर ऊपर से देखने में एकदम व्‍हाइट स‍िटी लगता है।

    यह भी पढ़ें: अमृतसर ही नहीं, राजस्थान के इस शहर काे भी कहते हैं Golden City; सोने की तरह चमकती है पूरी नगरी