विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सितंबर-अक्टूबर में करें केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन, IRCTC लाया दिल्ली से 8 दिन का टूर; पढ़ें जरूरी डिटेल्स

Published: Fri, 28 Aug 2026 11:12 AM (IST)

सितंबर-अक्टूबर के लिए आईआरसीटीसी ने अपना 'दो धाम यात्रा' टूर पैकेज लॉन्च किया है।

सितंबर-अक्टूबर के लिए IRCTC का एक्सक्लूसिव केदारनाथ-बद्रीनाथ टूर पैकेज (Image Source: AI-Generated)

सितंबर-अक्टूबर के लिए IRCTC का एक्सक्लूसिव केदारनाथ-बद्रीनाथ टूर पैकेज (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बाबा केदारनाथ और भगवान बद्रीविशाल के दरबार में हाजिरी लगाने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो सफर की पूरी प्लानिंग की टेंशन अब भूल जाइए। दरअसल, IRCTC ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज पेश किया है।

दिल्ली से शुरू होने वाले इस सफर में आपकी हर जरूरत का ख्याल रखा जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि 8 दिनों की इस आध्यात्मिक यात्रा में आपके लिए क्या-कुछ खास रहने वाला है।

कैसा रहेगा आपका 8 दिनों का सफर?

इस टूर की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको रूट या ट्रांसपोर्ट की चिंता नहीं करनी है। दिल्ली से एसी टेम्पो ट्रैवलर आपको लेकर निकलेगा।

  • हरिद्वार और गंगा आरती: सफर के पहले दिन आप हरिद्वार पहुंचेंगे। शाम को हर की पौड़ी की अद्भुत गंगा आरती में शामिल होने का मौका मिलेगा और रात यहीं गुजरेगी।
  • गुप्तकाशी से केदारनाथ दर्शन: दूसरे दिन गुप्तकाशी पहुंचकर आराम करेंगे। तीसरे दिन सोनप्रयाग से बाबा केदारनाथ के लिए 20 किलोमीटर का ट्रेक शुरू होगा। रात में केदारनाथ धाम में ही रुकने की व्यवस्था है, ताकि आप अगली सुबह आराम से बाबा के दर्शन और अभिषेक कर सकें। दर्शन के बाद वापस गुप्तकाशी आना होगा।
  • बद्रीनाथ धाम और माणा गांव की सैर: पांचवें दिन जोशीमठ होते हुए यात्रा सीधे बद्रीनाथ पहुंचेगी। वहां पवित्र तप्त कुंड में स्नान के बाद भगवान के दर्शन होंगे। छठे दिन आपको भारत के आखिरी गांव 'माणा', व्यास गुफा, गणेश गुफा और माता मूर्ति मंदिर घुमाया जाएगा।
  • वापसी का रूट: बद्रीनाथ से दर्शन के बाद कर्णप्रयाग होते हुए रुद्रप्रयाग/श्रीनगर में नाइट स्टे होगा। सातवें दिन ऋषिकेश घूमते हुए शाम तक हरिद्वार वापसी होगी और आठवें दिन आपको वापस दिल्ली स्टेशन या एयरपोर्ट छोड़ दिया जाएगा।

कब-कब जा सकते हैं और कितनी सीटें हैं?

यह एक एक्सक्लूसिव और आरामदायक ट्रिप है, इसलिए भीड़भाड़ से बचने के लिए एक ग्रुप में अधिकतम 10 यात्रियों को ही ले जाया जाएगा। साल 2026 के लिए बुकिंग की तारीखें इस प्रकार हैं:

  • सितंबर 2026 में: 4, 15 और 22 तारीख को
  • अक्टूबर 2026 में: 8 और 22 तारीख को

कितना आएगा यात्रा का खर्च?

कम्फर्ट क्लास के इस पैकेज का बजट काफी पॉकेट-फ्रेंडली रखा गया है। किराये की लिस्ट कुछ इस तरह है:

कितने लोग साथ हैं? प्रति व्यक्ति खर्च
तीन लोग (ट्रिपल शेयरिंग) ₹35,000
दो लोग (डबल शेयरिंग) ₹41,000
अकेले यात्रा करने पर ₹56,000
बच्चे (5-11 साल, एक्स्ट्रा बेड के साथ) ₹19,000
बच्चे (5-11 साल, बिना बेड के) ₹12,000

राहत की बात है कि आपको पूरा पैसा एक साथ देने की जरूरत नहीं है। आप शुरुआत में पैकेज का सिर्फ 25% हिस्सा देकर अपनी सीट पक्की कर सकते हैं और बाकी का 75% अमाउंट बाद में किस्तों में दे सकते हैं।

इस किराए में आपको क्या-क्या मिलेगा?

  • पूरे 8 दिन और 7 रातों के लिए अच्छे होटलों में स्टे।
  • रोजाना सुबह का स्वादिष्ट नाश्ता और रात का भोजन।
  • सफर के लिए टेम्पो ट्रैवलर।
  • रोज पीने के लिए 1 लीटर पानी की बोतल और आपकी सुरक्षा के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस।

पैकेज में शामिल नहीं हैं ये चीजें

  • उत्तराखंड सरकार के नियमों के मुताबिक, सभी यात्रियों को अपना चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन खुद ऑनलाइन करना अनिवार्य है।
  • केदारनाथ के 20 किमी लंबे ट्रेक पर अगर आप खच्चर, डोली या हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं, तो उसका खर्च आपको देना होगा।
  • दोपहर का खाना पैकेज में शामिल नहीं है।
  • निजी खर्चे जैसे- लॉन्ड्री, फोन का बिल, एक्स्ट्रा पानी की बोतलें या किसी मंदिर/स्मारक की एंट्री फीस।

यह भी पढ़ें- पितरों के लिए गया में करना है पिंडदान? IRCTC लाया 3 दिन का फ्लाइट पैकेज, देखें कितना आएगा खर्च

यह भी पढ़ें- अगस्त-सितंबर में IRCTC के साथ करें Valley of Flowers का शानदार ट्रेक, नजारा देख लौटने का नहीं करेगा दिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।