Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Book Fair 2024: दिल्ली में सजा पुस्तक प्रेमियों के लिए मेला, जानिए इस साल क्या है खास और कैसे मिलेगा टिकट

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 09:03 PM (IST)

    World Book Fair 2024 अगर आप भी बुक लवर हैं तो नेशनल बुक ट्रस्ट आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल हर साल दिल्ली में आयोजित होने वाले वर्ल्ड बुक फेयर ...और पढ़ें

    दिल्ली में हुआ वर्ल्ड बुक फेयर का आयोजन, जानिए सभी डिटेल्स
    दिल्ली में हुआ वर्ल्ड बुक फेयर का आयोजन, जानिए सभी डिटेल्स

    HighLights

    1. नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 10 फरवरी से प्रगति मैदान में शुरू हो रहा है।
    2. इसमें स्कूल स्टूडेंट्स, दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन्स के लिए एंट्री फ्री है।
    3. इस साल की थीम ‘बहुभाषी भारत एक जीवंत परंपरा’ पर रखी गई है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Book Fair 2024: पुस्तक प्रेमियों के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एक महाकुंभ सज चुका है। दरअसल, हर साल दिल्ली में नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से 'नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला' (New Delhi World Book Fair) का अयोजन किया जाता है। इस साल 10 फरवरी से शुरू हुआ ये फेयर 18 फरवरी, यानी कुल 9 दिनों तक चलेगा। इसमें देश ही नहीं, दुनियाभर के प्रकाशक, पाठक और लेखक हिस्सा लेते हैं, इस बार यहां आपको 22 भारतीय भाषाओं के अलावा कई विदेशी भाषाओं की किताबें देखने को मिल जाएंगी। आइए जानते हैं इस साल की थीम, वेन्यू, एंट्री और टिकट आदि से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल्स।

    क्या है इस बार की थीम और वेन्यू?

    इस साल यह फेयर ‘बहुभाषी भारत एक जीवंत परंपरा’ (Multilingual India) पर बेस्ड है। वहीं, अतिथि देश के तौर पर इस बार सऊदी अरब को चुना गया है। साथ ही, फ्रांस, इटली, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, तुर्किये, स्पेन और श्रीलंका भी इस पुस्तक मेले में हिस्सा लिया है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें शामिल होने वाले देशों की संख्या और बढ़ सकती है। बता दें, इस साल यह 51वां पुस्तक मेला दिल्ली के प्रगति मैदान हॉल नंबर 1 से लेकर 5 में आयोजित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में लगने वाला पुस्तक मेला कई मायनों में होगा खास, कश्मीर आधारित थीम रहेगी आकर्षण का केंद्र

    क्या है एंट्री फीस और टाइमिंग?

    नेशनल बुक ट्रस्ट के मुताबिक, हर साल की तरह इस बार भी पुस्तक मेले में स्कूल स्टूडेंट्स, दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन्स के लिए एंट्री फ्री है। वहीं, अन्य लोगों के लिए प्रवेश शुल्क बच्चों के लिए 10 रुपए और वयस्कों के लिए 20 रुपए है। मेले की टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक है।

    कैसे पहुंचे और कहां से मिलेगा टिकट?

    प्रगति मैदान में आयोजित किए गए विश्व पुस्तक मेले में पहुंचने के लिए नजदीकी मेट्रों स्टेशन सुप्रीम कोर्ट है। वर्ल्ड बुक फेयर की टिकट आप इसकी वेबसाइट https://www.nbtindia.gov.in/ndwbf2024/ या दिल्ली मेट्रो के स्टेशन से भी ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फरवरी से खुल गया है आम लोगों के लिए अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग और टिकट से जुड़ी जानकारी

    Picture Courtesy: nbtindia.gov.in