Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लेह-लद्दाख की हसीन वादियों की लेना चाहते हैं आनंद, तो इन जगहों को देखना न भूलें

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 03:34 PM (IST)

    Best Places in Leh ladakh लेह-लद्दाख हमेशा से ही पर्यटकों का पसंदीदा स्थल रहा है। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो य ...और पढ़ें

    Best Places in Leh ladakh: लेह-लद्दाख में इन जगहों को देखना न भूलें
    Best Places in Leh ladakh: लेह-लद्दाख में इन जगहों को देखना न भूलें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Best Places in Leh ladakh: लेह-लद्दाख हमेशा से ही घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह रही है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग घूमने आते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यहां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां आने वाले पर्यटक स्थानीय धरोहर और कला संस्कृति का आनंद लेते हैं। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तो ऐसे में आपको लेह-लद्दाख की खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    फुगताल मठ

    फुगताल मठ को फुगताला गोम्पा के नाम से जाना जाता है। अगर आप लद्दाख घूमने जा रहे हैं, तो इस जगह की सैर करना न भूलें। यह अपनी बनावट और खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेती है। आप यहां ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

    जांस्कर घाटी

    जांस्कर घाटी लद्दाख में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां आप कैंपिंग और ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। यह 7000 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली हुई है। आप यहां कई खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं। यहां से लगभग 45 किमी दूरी पर निमू गांव स्थित है। यह आकर्षण का केन्द्र है, जहां आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by @thepsuedovlogger

    यह भी पढ़ें:  मात्र 5 से 7 हजार में कर सकते हैं मध्य प्रदेश के इन खूबसूरत जगहों की सैर

    पैंगोंग झील

    पैंगोंग झील अपनी खूबसूरती के कारण दुनियाभर में मशहूर है। आपको यहां खूबसूरत पौधे, पक्षियों और जानवरों की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यह 12 किलोमीटर लंबा है।

    खबरें और भी

    गुरुद्वारा पत्थर साहिब

    इस जगह को लेकर मान्यता है कि यहां गुरू नानक जी की छवि है। यह स्थान बहुत ही शुभ माना जाता है। सालभर यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

    खारदुंगला दर्रा सियाचिन

    लद्दाख के मशहूर पर्यटन स्थलों में खारदुंगला दर्रा सियाचिन शामिल है। यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह ग्लेशियर के बहुत करीब है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। आपको यहां पहुंचकर एक अलग ही अहसास होगा।

    यह भी पढ़ें: केरल में घूमने की ये हैं सबसे खूबसूरत जगहें, छुट्टियों में बनाएं विजिट करने का प्लान

    Pic Credit: Instagram//leh__ladakh_/