भोपाल एम्स में सुरक्षा पर सवाल, लिफ्ट में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद
भोपाल एम्स में एक महिला कर्मचारी से लिफ्ट के अंदर मंगलसूत्र छीनने की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार शाम हुई यह वारदात सीसीटीवी में कै ...और पढ़ें

लिफ्ट में बदमाश ने महिला के गले से छीना मंगलसूत्र (वीडियो ग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रविवार शाम हुई चेन स्नेचिंग की घटना ने इस अति-सुरक्षित संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। वारदात एम्स बिल्डिंग की लिफ्ट में हुई, और यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पीड़िता वर्षा सोनी स्त्री रोग विभाग में अटेंडर हैं। वह ड्यूटी के दौरान ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट से अकेली जा रही थीं। इसी दौरान मास्क और टोपी पहने एक युवक लिफ्ट में घुसा और उनसे नेत्र रोग विभाग का फ्लोर पूछने लगा। जैसे ही लिफ्ट तीसरे फ्लोर पर पहुंची, आरोपी अचानक लौटकर महिला के मंगलसूत्र छीनने की कोशिश करने लगा।
महिला ने विरोध किया, लेकिन युवक ने धक्का देकर खुद को छुड़ाया और सीढ़ियों से भागते हुए मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। इस दौरान मोतियों की माला टूटकर गिर गई। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है।
सुरक्षा में चूक
लिफ्ट एरिया में घटना के समय कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। वारदात के बाद पीड़िता लगभग दस मिनट वहीं बैठकर रोती रहीं, इसके बाद राउंड पर आए गार्ड ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। महिला ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सीहोर के मदरसे में गूंजा श्रीमद्भगवत गीता का संदेश, तालीम ले रहे बच्चों को बताया 'कर्मयोग' का सार
सुरक्षा में ढील की वजह रविवार की छुट्टी बताई जा रही है, जब गार्डों की तादाद कम रहती है। आरोपी व्यक्ति एम्स के आईपीडी गेट से बाहर निकलकर फरार हो गया। एम्स परिसर में पहले चोरी की घटनाएं हुई थीं, लेकिन लिफ्ट में महिला से चेन स्नेचिंग का यह पहला मामला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।