भोपाल में एक्स-बॉयफ्रेंड का खौफनाक खेल : किसी और से अफेयर के शक में युवती को अगवा किया, होटल ले जाकर बेरहमी से पीटा
भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके सहकर्मी दोस्त को अपहरण कर बेरहमी से पीटा। युवक को प्रेमिका के सहकर्मी से नजदीक ...और पढ़ें

एक्स-बॉयफ्रेंड ने युवती से की मारपीट। (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में रिश्तों के विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को अगवा कर लिया, उसके सहकर्मी दोस्त को भी धोखे से बुलाया और दोनों के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय युवती अवधपुरी इलाके की निवासी है और एक निजी कंपनी में काम करती है। उसकी शुभम कुमार नामक युवक से करीब 10 साल पुरानी दोस्ती थी, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के संबंध बिगड़ गए थे। शुभम को शक था कि युवती की अपने सहकर्मी राहुल के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं।
मंगलवार सुबह आरोपित शुभम युवती को स्कूटर से केंद्रीय विद्यालय के पीछे स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने राहुल को भी बुलाया। यहां पहले से मौजूद शुभम ने अपने ममेरे भाइयों और भाभी के साथ मिलकर दोनों के साथ जमकर मारपीट की।
इसके बाद आरोपितों ने दोनों को जबरन कार में बैठाकर बरखेड़ा पठानी इलाके में ले जाकर दोबारा पिटाई की और फिर उन्हें छोड़कर फरार हो गए।
होटल में हुए हंगामे को देख कर्मचारियों ने डायल 112 पर सूचना दी थी। पुलिस को वाहन नंबर के आधार पर पीड़ितों तक पहुंचने में सफलता मिली। शुरुआत में युवती ने कार्रवाई से इन्कार किया, लेकिन बाद में उसने बयान बदलते हुए शिकायत दर्ज कराई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'विवाह का कार्ड दिखाओ, दो कमर्शियल गैस सिलिंडर पाओ'; भोपाल में LPG संकट के बीच शादी वाले घरों को बड़ी राहत
मिसरोद पुलिस ने अपहरण, छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश तेज कर दी है।