Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'विवाह का कार्ड दिखाओ, दो कमर्शियल गैस सिलिंडर पाओ'; भोपाल में LPG संकट के बीच शादी वाले घरों को बड़ी राहत

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 03:24 PM (IST)

    भोपाल में शादी के सीजन में रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए गैस कंपनियां विशेष व्यवस्था के तह ...और पढ़ें

    भोपाल में शादी वाले घरों को मिलेंगे दो गैस सिलिंडर (प्रतीकात्मक चित्र)

    भोपाल में शादी वाले घरों को मिलेंगे दो गैस सिलिंडर (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। शादी-ब्याह के सीजन में रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने वालों को गैस कंपनियां विशेष व्यवस्था के तहत दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराएंगी, जिससे भोजन बनाने की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी।

    जानकारी के अनुसार, जिले में शादियों का दौर शुरू होते ही कैटर्स को गैस सिलिंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते कई जगह डीजल भट्टी और इलेक्ट्रॉनिक तंदूर का सहारा लेना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस कंपनियों ने पहल करते हुए नया प्रावधान लागू किया है।

    कैसे मिलेगा सिलिंडर?

    सिलिंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी शादी का कार्ड संबंधित गैस एजेंसी में प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही निर्धारित जमा राशि और रिफिलिंग शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ता को दो कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

    शादी समारोह के बाद लौटाना होगा सिलिंडर

    कंपनियों ने साफ किया है कि यह सुविधा केवल अस्थायी रूप से दी जा रही है। शादी समारोह समाप्त होने के बाद सिलिंडर एजेंसी को वापस करना अनिवार्य होगा। सिलिंडर लौटाने पर ही जमा की गई राशि उपभोक्ता को वापस मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- MP में अब ‘बताकर’ नहीं होगी गिरफ्तारी, ‘लिखकर’ देना होगा आधार; PHQ ने जारी किए आदेश

    इस पहल से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो शादी में खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर की व्यवस्था को लेकर परेशान थे।