Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत, 15 मिनट पूर्व मेजर भाई से फोन पर कहा था- 'अब सहा नहीं जाता, लौटना चाहती हूं'

    Updated: Wed, 13 May 2026 11:28 PM (IST)

    भोपाल के कटारा हिल्स में सेवानिवृत्त जज की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, उनका शव फांसी पर लटका मिला। परिवार ने हत्या का आरोप ...और पढ़ें

    रिटायर्ड जज की बहू का फंदे पर लटका मिला शव (इनसेट- मृतका ट्विशा)

    रिटायर्ड जज की बहू का फंदे पर लटका मिला शव (इनसेट- मृतका ट्विशा)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त महिला जज गिरबाला सिंह की बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मौत के 15 मिनट पहले ही महिला की मां और भाई से फोन पर बात हो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका पति कमरे में आया, कुछ विवाद हुआ और फोन कट गया। इसके 15 मिनट बाद महिला की सास पूर्व जज ने फोन कर स्वजनों को मौत की सूचना दी।

    नहीं मिला सुसाइड नोट

    कटाराहिल्स पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि स्वजन ने स्पष्ट तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शव पर हाथ और कान के पास चोट के नीले निशान भी दिखाई दिए हैं। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। स्वजन ने कार्रवाई की मांग करते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को पत्र लिखा है और उनसे मुलाकात भी की है।

    डेटिंग एप के जरिए मिले, दिसंबर 2025 में हुई शादी

    31 वर्षीय ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। वर्ष 2024 में एक डेटिंग एप के जरिए ट्विशा की मुलाकात कटारा हिल्स में रहने वाले वकील समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ पूर्व जिला एवं सत्र न्यायधीश गिरबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी।

    शादी के बाद ट्विशा अपनी नौकरी छोड़कर भोपाल में ही रहने लगी थीं। कटाराहिल्स थानाप्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात ट्विशा को फंदे से उतारकर पति और सास अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली।

    खबरें और भी

    भाई सेना में मेजर

    मृतका के भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार रात 10.05 बजे तक उनकी बहन से फोन पर बातचीत हो रही थी। ट्विशा ने उन्हें बताया था कि पिछले कई दिनों से पति द्वारा मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है और वह भोपाल छोड़कर नोएडा लौटना चाहती हैं। परिवार के अनुसार उसने घर लौटने के लिए रिजर्वेशन भी करा लिया था।

    हर्षित का आरोप है कि बातचीत के दौरान अचानक उसका पति कमरे में आ गया, जिसके बाद फोन कट गया। करीब 15 मिनट तक किसी का फोन नहीं आया और फिर रात लगभग 10.20 बजे सास का फोन आया कि ट्विशा ने फांसी लगा ली है।

    'नाकारा कहकर करते थे अपमानित'

    मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद शुरुआती कुछ महीने सामान्य रहे, लेकिन नौकरी छोड़ने के बाद ट्विशा के साथ व्यवहार बदल गया। उसे “नाकारा” कहकर अपमानित किया जाता था। परिवार और परवरिश को लेकर भी ताने दिए जाते थे। ट्विशा पहले एक निजी कंपनी में कार्यरत थी, लेकिन शादी के बाद भोपाल आने पर उसने नौकरी छोड़ दी थी।

    यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक से फिर चर्चा में 'भोपाल कनेक्शन', कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जुड़ चुके हैं तार

    करा दिया था गर्भपात

    स्वजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मार्च में ट्विशा की अनप्लांड प्रेग्नेंसी हुई थी, जिसे लेकर घर में विवाद बढ़ गया था। परिवार का दावा है कि दो मई को उसका गर्भपात कराया गया था। आरोप है कि पति उसे ताना देता था कि बच्चा मेरा नहीं है। इस तरह की बातों से ट्विशा मानसिक रूप से टूट चुकी थी।