जोधपुर एक्सप्रेस के जेनरेटर कोच में लगी आग, भोपाल स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, रेलकर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
भोपाल रेलवे स्टेशन पर जोधपुर एक्सप्रेस के जेनरेटर कोच में आग लगने के साथ स्टेशन पर धुआं फैल गया। रेलकर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पाया। ...और पढ़ें

भोपाल स्टेशन पर खड़ी जोधपुर एक्सप्रेस के जेनरेटर कोच से उठता धुआं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल रेलवे जंक्शन पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के जेनरेटर को से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। इसकी वजह से स्टेशन परिसर धुआं-धुआं हो गया। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। तब ट्रेन को रवानगी के लिए तैयार किया जा रहा था।
शॉर्ट सर्किट के साथ उठी चिंगारियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पावर ऑन होते ही जेनरेटर के भीतर शार्ट सर्किट हुआ और चिंगारियां उठने लगीं। कोच स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के ठीक नीचे था, इसकी वजह से खतरा बड़ा हो गया था। पुल और प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में आग की खबर फैलते ही अफरा-तफरी मच गई।
फायर बूस्टर व अग्निशमन यंत्रों से पाया काबू
रेलवे के फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम की मदद से रेल कर्मियों ने बिना देरी किए फायर बूस्टर और अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पूरी तकनीकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें- MP में अब विकास परियोजनाओं के आड़े नहीं आएगा भूमि अधिग्रहण, चार गुना तक मिलेगा मुआवजा, किसानों के लिए बड़ी राहत
डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई ट्रेन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त कोच को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन यार्ड में जांच के लिए भेजा गया। उसकी जगह दूसरा जेनरेटर कोच लगाया गया। इस वजह से ट्रेन अपने निर्धारित समय 4:40 बजे के बजाय 6:17 बजे रवाना हो सकी।
खबरें और भी
जेनरेटर कार में तकनीकी खराबी के कारण धुआं उठने लगा था। शुरुआती जांच में तार जलने की बात सामने आई है। एहतियातन जेनरेटर कोच को अलग कर दिया गया और वैकल्पिक इंजन व पावर कार की व्यवस्था की गई।
- नवल अग्रवाल, पीआरओ, भोपाल