Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नाती ही निकला चोर... भोपाल में खेल स्पर्धा में हिस्सा लेने आया और चुरा लिए नानी के 10 लाख के जेवर

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 06:06 PM (IST)

    भोपाल पुलिस ने निशातपुरा में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। एक महिला के घर से 10 लाख के जेवर और नकदी चोरी हुई थी, जिसमें उसका नाती ही आरोपी निकल ...और पढ़ें

    नानी के घर में चोरी (प्रतीकात्मक चित्र)

    नानी के घर में चोरी (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में अलमारी का ताला सुरक्षित रहने के बावजूद लाखों के जेवर और नकदी चोरी होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस महिला के घर से करीब 10 लाख रुपये की चोरी हुई थी, उसका नाती इस वारदात का आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और चोरी गए जेवर व नकदी भी बरामद कर ली है।

    यह है मामला

    पुलिस के अनुसार करोंद स्थित राजनगर निवासी 50 वर्षीय संगीता मालवीय ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को उन्होंने अलमारी में सोने-चांदी के जेवर और नकदी रखी थी। 25 जनवरी को जब उन्होंने अलमारी खोली तो उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर गायब मिले। हैरानी की बात यह थी कि अलमारी का ताला पूरी तरह सुरक्षित था।

    ऐसे खुला राज

    मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और आसपास की गतिविधियों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह महिला के नाती पुष्कर बाथरे पर गया, जिसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

    आरोपी ने बताया कि भोपाल में नानी के घर ठहरने के दौरान उसने अलमारी में लगी चाबी देखी, जिससे उसकी नीयत डोल गई और उसने मौका देखकर जेवर व नकदी चोरी कर ली।

    यह भी पढ़ें- देवास में प्रसव के बाद घर लौट रहे परिवार की कार पलटी, नवजात चमत्कारिक रूप से सुरक्षित

    चोरी का सामान बरामद

    पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। आरोपी पुष्कर बाथरे इंदौर के एयरपोर्ट रोड क्षेत्र का निवासी है। वह एक निजी कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है और जंपिंग का खिलाड़ी है। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए वह अक्सर भोपाल आता था और इसी दौरान नानी के घर रुकता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

    खबरें और भी