देवास में प्रसव के बाद घर लौट रहे परिवार की कार पलटी, नवजात चमत्कारिक रूप से सुरक्षित
देवास में जिला अस्पताल से प्रसव के बाद घर लौट रहा एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। भोपाल बायपास चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार ...और पढ़ें

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। देवास में जिला अस्पताल से महिला का प्रसव कराने के बाद डिस्चार्ज होकर भौंरासा जा रहा एक परिवार गुरुवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। भोपाल बायपास चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नवजात बच्चा चमत्कारिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित रहा। उसे खरोंच तक नहीं आई।
कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलने के बावजूद 108 एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसी दौरान अपनी फैक्टरी से घर लौट रहे उद्योगपति एवं कांग्रेस नेता मनोज राजानी मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए अपनी निजी गाड़ी से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उपचार जारी है।

परिजनों ने बताया कि वे जिला अस्पताल से डिलीवरी के बाद अपनी बेटी को उसके ससुराल भौंरासा ले जा रहे थे। इसी दौरान भोपाल चौराहे के पास पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये हुए घायल
इस हादसे में गोवर्धन देवड़ा, उनकी पत्नी मीरा बाई देवड़ा, पुत्र गौरव देवड़ा, बेटी कीर्ति पति योगेश देवड़ा एवं तारा बाई पति हरिशंकर देवड़ा घायल हो गए। सभी घायल मक्सी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- नंबर ब्लॉक करने से भड़का सरफिरा आशिक, युवती की हत्या करने पहुंचा, भाई की चाकू मारकर ले ली जान
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।