Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नंबर ब्लॉक करने से भड़का सरफिरा आशिक, युवती की हत्या करने पहुंचा, भाई की चाकू मारकर ले ली जान

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 04:17 PM (IST)

    वेदांत सोलंकी ने इंदौर में विधि लखावत के भाई विधान की चाकू मारकर हत्या कर दी। विधि द्वारा नंबर ब्लॉक करने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से वेदांत बुर ...और पढ़ें

    चाकू मारकर हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

    चाकू मारकर हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। दोस्त विधि के भाई विधान की चाकू मारकर हत्या करने का आरोपित वेदांत सोलंकी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने इस मामले में विधि लखावत के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिनमें चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, विधि द्वारा नंबर ब्लॉक किए जाने से वेदांत बुरी तरह बौखला गया था और उसने युवती के पिता धर्मेंद्र को मैसेज करना शुरू कर दिया था।

    डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि बिजासन कॉलोनी (एरोड्रम) निवासी वेदांत सोलंकी ने सोमवार रात साठ फीट रोड स्थित अंजनी नगर में 19 वर्षीय विधान पुत्र धर्मेंद्र लखावत की चाकू मारकर हत्या कर दी। वेदांत गुस्से में विधि की हत्या करने के इरादे से मौके पर पहुंचा था, लेकिन अचानक उसकी मां अनिता सामने आ गई। पहले उसने अनिता पर हमला किया और बाद में विधान के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    डेढ़ साल पहले हुई थी दोस्ती

    बुधवार को एडीसीपी जोन-1 मीना चौहान ने विधि के बयान दर्ज किए। विधि ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले एक ऑप्टिकल शॉप में नौकरी के दौरान उसकी वेदांत से दोस्ती हुई थी। दोनों साथ घूमने लगे, लेकिन धीरे-धीरे वेदांत का व्यवहार बदलने लगा। वह पाबंदियां लगाने लगा और अन्य दोस्तों से बातचीत पर आपत्ति जताने लगा।

    वेदांत के इस रवैये से परेशान होकर विधि ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। हालांकि, वेदांत ने माफी मांगी और गिड़गिड़ाकर दोबारा बातचीत शुरू कर दी। इसके बावजूद उसकी हरकतें नहीं रुकीं, जिसके चलते विधि ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और 25 जनवरी को एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    खबरें और भी

    कार्रवाई नहीं चाहती थी पीड़िता

    एडीसीपी के अनुसार, विधि किसी कानूनी कार्रवाई की इच्छुक नहीं थी। वह सिर्फ वेदांत से पीछा छुड़ाना चाहती थी। पुलिस ने वेदांत को बुलाकर फटकार लगाई और उससे माफीनामा लिखवाया गया। इसी बात से वेदांत और अधिक भड़क गया और उसने विधि के पिता धर्मेंद्र को मैसेज भेजने शुरू कर दिए।

    यह भी पढ़ें- वर्दी में Reel बनाना पड़ा भारी... इंदौर के डांसिंग कॉप का 'डिमोशन', हवलदार से पुन: बनाया सिपाही

    26 जनवरी को वेदांत विधि की हत्या के इरादे से अंजनी नगर पहुंच गया, जहां यह खौफनाक वारदात हो गई।

    इमोशनल ब्लैकमेल और शक का खेल

    विधि ने अपने बयान में बताया कि वेदांत ने उसे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया। उसने खुद को अनाथ बताकर सहानुभूति हासिल की और बाद में उस पर अधिकार जताने लगा। कभी रोने लगता था तो कभी बेवजह शक करता था।

    पुलिस के अनुसार, विधि के कथनों की पुष्टि की जा रही है। आरोपित का मोबाइल फोन और चैटिंग पुलिस के कब्जे में ले ली गई है। शुरुआती जांच में चैटिंग से दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की पुष्टि हुई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।