Bhopal: जिहादी बहनों के खिलाफ हिंदू पीड़िताओं ने खोली जुबान, बोलीं- 'गोमांस खिलाया, जन्नत का ख्वाब दिखाकर दबाव बनाया'
भोपाल में दो हिंदू पीड़िताओं ने अमरीन और आफरीन नामक बहनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित कर धर्म परिवर्तन का ...और पढ़ें

पीड़िता ने सुनाई आपबीती (इनसेट- आरोपित आफरीन व अमरीन)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू युवती-महिलाओं से दुष्कर्म, मतांतरण और देह व्यापार से जुड़े मामले में शुक्रवार को दोनों पीड़िताएं पहली बार मीडिया के सामने आईं। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में महिलाओं ने अमरीन और आफरीन पर बेहद संगीन आरोप लगाए।
उनका कहना है कि दोनों बहनें मानसिक रूप से प्रभावित कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाती थीं। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि उनसे हिंदू धर्म के बारे में अनर्गल बातें कही जाती थीं। 30 वर्षीय विधवा पीड़िता का कहना है कि अमरीन अकसर उसे तंज कसते हुए कहती थी कि तूने भगवान की पूजा की तो क्या मिला, तेरा पति भी मर गया, अल्लाह की इबादत से ही तुझे जन्नत नसीब होगी।
बदनामी के डर से नहीं आई सामने
महिलाओं का दावा है कि इसी तरह की बातों और भावनात्मक दबाव के जरिए उन्हें अपने प्रभाव में लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके जैसी कम से कम चार अन्य महिलाएं और हैं, लेकिन सामाजिक दबाव और बदनामी के डर से वे सामने नहीं आ पा रही हैं। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि पहले दोस्ती और सहानुभूति के जरिए भरोसा जीता गया, फिर निजी समस्याओं का समाधान बताकर धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। विरोध करने पर कथित रूप से धमकियां भी दी गईं। इतना ही नहीं पीड़िता ने यह भी बताया कि उन्हें कई बार धोखे से गोमांस खिलाया गया और बाद में उन्हें बताया।
मिसरोद पुलिस पर धमकाने का आरोप
एक पीड़िता ने मिसरोद थाना पुलिस पर शिकायत न सुनने और उल्टा डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि करीब एक महीने पहले वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी, लेकिन उसकी बात गंभीरता से नहीं सुनी गई। आरोप है कि थाना प्रभारी ने मामले में कार्रवाई करने के बजाय उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। उससे कहा कि तुम देह व्यापार से जुड़ी हो, किसी पर केस दर्ज करने से पहले तुम्हारी ही जांच करके जेल भेज दूंगा। पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उसका यह भी आरोप है कि बागसेवनिया पुलिस ने मामले में गिरोह से जुड़े सभी लोगों को आरोपित नहीं बनाया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- भोपाल की जिहादी सिस्टर्स... पॉश कॉलोनी के फ्लैट में चलता था सेक्स रैकेट, मेहमान बनकर रोजाना आते थे नए लोग
अहमदाबाद स्थित फ्लैट पर पुलिस की दबिश
उधर मामले की जांच कर रही बागसेवनिया थाना पुलिस की एक टीम आरोपितों की तलाश में अहमदाबाद पहुंची है। सूत्रों के अनुसार संभावित ठिकानों पर सर्चिंग की जा रही है। पुलिस टीम ने अमरीन और उसके मंगेतर यासिर के जुहापुरा स्थित फ्लैट पर दबिश दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और पीड़िताओं के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। शनिवार को पुलिस टीम वापस भोपाल लौटेगी।